MadhyaPradesh News Track
राजनेतिक

जनजाति सम्मेलन को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे संबोधित जिले के 40 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे

व्यवस्थाओं को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियो ने कार्यालय पर ली बैठक

धार।

कल झाबुआ में होने वाले जनजाति सम्मेलन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे इस आयोजन में धार जिले के हजारों भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
आज भाजपा कार्यालय पर जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियो की बैठक आयोजित की गई जिसमें संगठन जिला प्रभारी एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्याम बंसल
भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी लोकसभा चुनाव संयोजक प्रभु राठौर लोकसभा चुनाव प्रभारी नंदकिशोर पाटीदार भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विनोद शर्मा लोकसभा विस्तारक ओमप्रकाश दय्या जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा दिलीप पटोंदिया जिला महामंत्री प्रकाश धाकड़ वाहन प्रभारी विश्वास पांडे उपस्थित थे।


भाजपा प्रभारी श्याम बंसल ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झाबुआ कार्यक्रम में धार जिले से 40 हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ता 37 मंडलो से जनजाति सम्मेलन में पहुंचेंगे जिले में 650 बसों व 950 छोटे वाहन की व्यवस्था की गई है जो सभी अपने अपने स्थान से सुबह 7 बजे झाबुआ के लिए रवाना होगी।
इसके लिए हमने वाहन व भोजन प्रभारी बनाया है हमारा संकल्प है कि प्रदेश से 29 लोकसभा सीटें जीतकर भाजपा सांसद दिल्ली में प्रदेश का नेतृत्व करें व डबल इंजन की सरकार को ओर अधिक विकास में गति मिले।

उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

Related posts

धार के दामाद प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को हराया जिले भर में भाजपा ने मनाया जश्न

madhyapradeshnewstrack

धार में भाजपा को झटका नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित कई पार्षद राजू के समर्थन में उतरे मैदान में

madhyapradeshnewstrack

धार में मुख्यमंत्री के रोड़ शो से पहले युंका जिला अध्यक्ष नजरबंद कई कांग्रेसी कार्यकर्ता गिरफ्तार

निष्कासन के बजाए बागियों को बांटे पद तो दिल्ली में मचा बवाल, प्रदेश कार्यकारिणी पर तत्काल लगाई रोक

madhyapradeshnewstrack

व्यापमं से भी बड़ा है पोषण आहार महाघोटाला-पारस सकलेचा

madhyapradeshnewstrack

कांग्रेस विधायकों के लिए मांडव में होगा नव संकल्प शिविर का आयोजन

Leave a Comment