MadhyaPradesh News Track
आध्यत्म

सूफी संत सैयद नजर अली बाबा को बांग्लादेश में सम्मानित किया धार में भी हुआ इस्तकबाल

धार।
सूफी संत सैयद नजर अली बाबा साहब को भारत मे समाजसेवा का कार्य करने पर बांग्लादेश में सम्मानित किया गया है उनके भारत लौटने व धार आगमन पर हुसैनी जां निसार कमेटी की ओर से इस्तकबाल करते हुए बाबा साहब का सम्मान किया गया।

प्रसिद्ध सूफी सिलसिले आलिया कादरिया कलंदरिया जहांगिरिया बांग्लादेश व शाह मोनैमिया अमदादिया जहांगिरिया फाउंडेशन चट्टोग्राम बांग्लादेश ने मध्यप्रदेश के सूफी संत सैयद नजर अली बाबा को भारत मे समाजसेवा करने सभी धर्मों की गरीब अनाथ बच्चियों की निःशुल्क शादी करवाने व इंसानियत ओर तरीकत के प्रसार में विशेष योगदान देने पर चटगाँव बांग्लादेश में सम्मानित किया है।
साथ ही बांग्लादेश में गरीब यतीमो की मदद के लिए यतीमखाना खोलने की नींव भी रखने के लिए विशेष तोर पर सम्मानित किया है।

सूफी संत नजर सैयद अली बाबा को बांग्लादेश में सम्मानित करने पर धार में समाजसेवा में अहम भूमिका निभाने वाली हुसैनी जाँ निसार कमेटी ने सूफी मिर्जा अमजद बेग की सरपरस्ती में बाबा साहब का इस्तकबाल किया है साथ ही धार उर्स कमेटी के अध्यक्ष सुहेल निसार एडवोकेट व काजी जहूर अली बाबा ट्रस्ट के हाफिज इरफान कादरी हाफिज मुज्जफर डॉ. सैयद शाहनवाज अली सलमान कुरैशी बदनावर सूफी चाँद कादरी भय्यू भाई इंडोरामा फारुख पटेल मगजपुरा आदि ने मुबारकबाद दी है।
इस अवसर पर कमेटी के सूफी अमजद बेग मो.इरफान शेख बंटी नजर शेख छोटू अ.वाहिद खान मोनू सदर बिट्टू भाई गोलू भाई कल्लू महाराज हारून शाह चिंटू भाई मिर्जा अकरम बेग आदि मौजूद थे।

यह जानकारी काजी बाबा ट्रस्ट के नोशाद पटेल मगजपुरा ने दी।

Related posts

हाफिज गौस मोहम्मद साहब की यौमे विलादत पर हुआ प्रोग्राम

madhyapradeshnewstrack

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शारीरिक प्रकटोत्सव कल, तैयारियां हुई पूर्ण अनेक विधाओं का प्रदर्शन करेगे स्वयंसेवक

madhyapradeshnewstrack

जश्ने-ईदमिलादुन्नबी पर निकला विशाल जुलूस

madhyapradeshnewstrack

तेरी रहमतों का दरिया सरेआम चल रहा है…. उर्स की महफिल में हुई शानदार कव्वाली,खूब दिया नज़राना

madhyapradeshnewstrack

मुस्लिम समाज ने उत्साह ओर श्रद्धा के साथ मनाया ईद उल अजहा का पर्व

madhyapradeshnewstrack

हजरत ईमाम हुसैन की याद में होगा मुशायरे का आयोजन

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment