MadhyaPradesh News Track
राजनेतिक

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जन आभार यात्रा में हुए शामिल शहर में किया विशाल रोड़ शो

धार।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने शहर में जन आभार यात्रा निकालते हुए शहर में एक विशाल रोड़ शो किया।
रोड शो घोड़ा चौपाटी से होते हुए मोहन टॉकीज चौराहा पुराना बीजेपी कार्यालय हटवाड़ा पिपली बाजार आनंद चौपाटी जवाहर मार्ग होते हुए पुनः घोड़ा चौपाटी पंहुचा। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के साथ रथ पर वन मंत्री नागर सिंह चौहान धार विधायक नीना वर्मा सांसद छतर सिंह दरबार भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा विधायक कालु सिंह ठाकुर रंजना बघेल सावित्री ठाकुर मौजूद रहे मुख्यमंत्री के स्वागत में शहर भर में भाजपा तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के स्वागत मंच लगाए थे।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि नगर के प्रमुख मंचों में विधायक नीना वर्मा का मंच घोड़ा चौपाटी पर भाजपा नगर मंडल ने उत्कृष्ट विद्यालय के पास स्वागत मंच लगाया। इसके अलावा महिला मोर्चा पिछड़ा मोर्चा किसान मोर्चा अनुसूचित जाति मोर्चा अनुसूचित जनजाति मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा खेल प्रकोष्ठ जाट समाज सिख समाज सेन समाज सर्व ब्राह्मण समाज
धार नर्सिंग कॉलेज माली समाज रजक समाज व्यापारी संघ यादव समाज जैन समाज अग्रवाल समाज राठौर समाज रामी माली समाज सहित अनेक सामाजिक संगठनों ने स्वागत मंच लगाकर सीएम मोहन यादव का जोरदार स्वागत किया।

उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

 

Related posts

प्रदेश सरकार धार जिले के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं-मुख्यमंत्री

madhyapradeshnewstrack

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा डॉ.सनवर पटेल के स्वागत की तैयारी जोरों पर

madhyapradeshnewstrack

गंधवानी विधानसभा के स्वतंत्र जोशी धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए

madhyapradeshnewstrack

कांग्रेस नेताओं ने कारम डेम पर किया झंडावंदन,शिवराज सरकार पर लगाए आरोप

madhyapradeshnewstrack

व्यापमं से भी बड़ा है पोषण आहार महाघोटाला-पारस सकलेचा

madhyapradeshnewstrack

धार में भाजपा को झटका नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित कई पार्षद राजू के समर्थन में उतरे मैदान में

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment