MadhyaPradesh News Track
राजनेतिक

प्रदेश सरकार धार जिले के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं-मुख्यमंत्री

भाजपा शहरी व ग्रामीण जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से भेंट की

धार।
भारतीय जनता पार्टी के धार जिला शहरी अध्यक्ष महंत निलेश भारती व ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात की।


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा में जानकारी देते हुए बताया कि इस मुलाकात के दौरान महंत निलेश भारती ने मुख्यमंत्री को धार जिले की विभिन्न विकास परियोजनाओं और समस्याओं के बारे में जानकारी दी ओर धार आने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने जिला अध्यक्ष निलेश भारती को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार धार जिले के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है उन्होंने कहा कि उनकी सरकार धार जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं को शुरू करने और पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है।
जिला अध्यक्ष निलेश भारती व चंचल पाटीदार ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को धन्यवाद दिया और कहा कि सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों ने धार जिले के लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धार जिले में मुख्यमंत्री की नीतियों और कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल व धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार उपस्थित रहे।
यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने।

Related posts

गंधवानी विधानसभा के स्वतंत्र जोशी धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए

madhyapradeshnewstrack

तीनो मुस्लिम बाहुल्य वार्डो में कांग्रेस जीत की दहलीज पर

madhyapradeshnewstrack

कांग्रेस के तिरला ब्लॉक प्रभारी राजेश राठौर व सह प्रभारी पंकज लोधा ने संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया

madhyapradeshnewstrack

धार में भाजपा को झटका नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित कई पार्षद राजू के समर्थन में उतरे मैदान में

madhyapradeshnewstrack

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जन आभार यात्रा में हुए शामिल शहर में किया विशाल रोड़ शो

कांग्रेस विधायकों के लिए मांडव में होगा नव संकल्प शिविर का आयोजन

Leave a Comment