MadhyaPradesh News Track
व्यक्ति-विशेष

नालछा थाने के प्रधान आरक्षक धर्मेश राजू रायकवार कर्मवीर योद्धा पदक से सम्मानित

कोरोना काल मे अपनी जान की परवाह किए बिना कर्तव्य निभाने पर डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने सम्मानित किया

धार/नालछा(तरुण राठौड़)
जिला मुख्यालय धार की डीआरपी लाइन आयोजित एक समारोह में नालछा थाने पर पदस्थ हेड कांस्टेबल धर्मेश राजू रायकवार को कर्मवीर योद्धा पदक से सम्मानित किया गया है यह सम्मान उन्हें कोरोना काल में मेहनत और लगन से काम करने के लिए दिया गया है।

सहज सरल मिलनसारिता के लिए प्रसिद्ध धर्मेश राजू रायकवार नालछा थाने पर प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं और उन्होंने कोरोना महामारी रोकथाम के लिए निस्वार्थ सेवा भाव से अपना कर्तव्य निभाया है। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान अपनी सेवाएं देते हुए कई लोगों की जान बचाई और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया था।
डीआईजी/धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने धर्मेश राजू रैकवार को कर्मवीर योद्धा पदक से सम्मानित किया उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र रायकवार ने कोरोना महामारी के दौरान अपनी सेवाएं देते हुए अपना कर्तव्य निभाया है और उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया जाता है।
कर्मवीर योद्धा पदक मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा उन अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया जा रहा है जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान उल्लेखनीय सेवा दी है यह पदक उनकी सेवा और समर्पण को पहचान दिलवाने के लिए दिया गया है।
प्रधान आरक्षक रायकवार को सम्मानित किए जाने पर नालछा टीआई राहुल चौहान सहित समस्त थाना स्टाफ परिजनों शुभ चिंतकों ने बधाई दी है।

Related posts

मेरा मकसद आजाद नगर की तरक्की-पार्षद फौजिया शेख अलीम

madhyapradeshnewstrack

तहसीलदार की लिखी कविता मतदान के लिये कर रही प्रेरित, जमकर हो रही सराहना

madhyapradeshnewstrack

बेबस हूं,लाचार हूं,मैं वो ग़रीब की संतान हूं,

अंकुरम इंटरनेशनल के छात्र कोविद्य का सैनिक स्कूल में चयन हुआ

वरिष्ठ समाजसेवी अजीज़ मक्की खादिम-ए-मिल्लत अवॉर्ड से सम्मानित

भजन गजल कव्वाली गायक रामेश्वर सेन सम्मानित

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment