MadhyaPradesh News Track
आध्यत्म

अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती पर राणापुर में सर्व ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया

 

राणापुर।(मुजफ्फर शेख)
अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज राणापुर ने हर्ष उल्लास के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया।

सर्वप्रथम समाज के वरिष्ठ हरिओम दवे किशोर कुमार पाठक व भरतलाल अग्निहोत्री द्वारा भगवान परशुराम के जीवन और आदर्शों से समाज को अवगत करवाया गया समाज के वर्तमान अध्यक्ष गोपाल पंड्या उपाध्यक्ष दीपक दवे भीम भाई द्वारा वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया साथ ही आगामी सामाजिक कार्य के बारे में समाज जन से विचार विमर्श किया गया।

इसके बाद नगर के प्रमुख मार्गो से भगवान श्री परशुराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई माल्या अर्पण व आरती कर महाप्रसादी का लाभ समाज जन द्वारा लिया गया।
भव्य आयोजन को सफल बनाने में समाज के युवा रवि शर्मा दिलीप जोशी शुभम दवे ध्रुव जोशी अविनाश पंड्या आशीष उपाध्याय विवेक उपाध्याय नीलेश दवे प्रशांत पंड्या वेदांत दवे का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts

मुस्लिम समाज ने निकाली विशाल वाहन रैली

madhyapradeshnewstrack

हजरत ईमाम हुसैन की याद में होगा मुशायरे का आयोजन

madhyapradeshnewstrack

देश मे अमन चैन के संदेश के साथ धार की ऐतिहासिक लाट मस्जिद ईदगाह में अदा की ईद उल फित्र की नमाज

हजरत सैयद नासीर जंग वली रे.अ.का उर्स धूमधाम से मनाया

madhyapradeshnewstrack

जश्ने-ईदमिलादुन्नबी पर निकला विशाल जुलूस

madhyapradeshnewstrack

कलेक्टर एसपी ने किये हवाई फायर,शस्त्र भी पूजे

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment