MadhyaPradesh News Track
व्यक्ति-विशेष

अंकुरम इंटरनेशनल के छात्र कोविद्य का सैनिक स्कूल में चयन हुआ

 

झाबुआ(मुजफ्फर शेख)
नगर के अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाले छात्र का सैनिक स्कूल में चयन हुआ है सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए ऑल इंडिया स्तर पर होने वाली प्रवेश परीक्षा में अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 6 के छात्र कोविद्य ने सहभागिता की थी अपनी अथक मेहनत और विद्यालय के शिक्षकों से मिले मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से कोविद्य ने यह सफलता प्राप्त की है।

कोविद्य की इस सफलता पर पिता राजाराम खन्ना एवं माया खन्ना सहित अंकुरम स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है। सैनिक स्कूल में चयन अंकुरम स्कूल के संस्थापक डॉ.लोकेश दवे ने कहा कि यह सफलता न केवल छात्र के लिए बल्कि विद्यालय एवं पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।
कोविद्य की इस उपलब्धि पर उन्हें परिजनों शिक्षकों सहित कई लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related posts

वरिष्ठ समाजसेवी अजीज़ मक्की खादिम-ए-मिल्लत अवॉर्ड से सम्मानित

जाती पाती धर्म का भेद मिटाए आओ मिलकर मतदान करायें लोकतंत्र का त्यौहार मनाएं

madhyapradeshnewstrack

मेरा मकसद आजाद नगर की तरक्की-पार्षद फौजिया शेख अलीम

madhyapradeshnewstrack

कारम डेम आपदा में बेहतर कार्य करने पर एसडीओपी धीरज बब्बर ओर उनकी टीम सम्मानित

madhyapradeshnewstrack

भजन गजल कव्वाली गायक रामेश्वर सेन सम्मानित

madhyapradeshnewstrack

बेबस हूं,लाचार हूं,मैं वो ग़रीब की संतान हूं,

Leave a Comment