MadhyaPradesh News Track
राजनीतिक

राणापुर में लाखों रुपय के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया

वॉक-वे बनेगा पार्क में बच्चों के लिए झूले चकरी लगाएंगे कई जगह लगेगी लोहे की जाली

झाबुआ/राणापुर

 राणापुर नगर में शीतला माता मंदिर के पास भूमि पर बगीचा निर्माण कार्य सहित कई विकास कार्यों का भूमिपूजन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया के मुख्य आतिथ्य व नगर परिषद अध्यक्ष दीपमाला नलवाया कि अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।


विकास कार्यों में अमृत 2.0 योजना अंतर्गत हरित क्षेत्र विकास पार्क जिसकी स्वीकृत राशि 19.48 लाख है जिसमें बाउंड्रीवाल प्लांटेशन वॉक-वे लाइटनिंग बच्चो के लिए झूले चकरी लगाए जाएंगे इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 1 व 3 झाबुआ नाका सौंदर्यिकरण कार्य स्वीकृत किया गया है जिसकी लागत राशि 4.46 लाख है जिसम बाउंड्री वॉल निर्माण व पैवर ब्लॉक लगाए जाएंगे।
वही वार्ड क्रमांक 1 व 3 में झाबुआ नाका से कन्या शाला तक डिवाइडर पर लोहे की जाली लगाए जाने का कार्य स्वीकृत किया गया है जिसकी लागत राशि 5.07 लाख रूपये साथ ही आईल मिल से जोबट नाका स्थित डीवायडर पर लोहे कि जाली लगाई जाएगी जिसकी लागत 15.22 लाख रूपये बताई गई है।
इस कार्यक्रम मे भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नायक भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय अजजा मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह नलवाया पार्षद कन्हैयालाल प्रजापत पार्षद धन्नालाल गहलोत मनीष सकलेचा योगेश पोरवाल कमल पोरवाल दलसुख नटवर गेहलोत सुनील सोनी प्रकाश राठौड़ राहुल मकवाना विश्वास जैन दीपक अरोड़ा संजय पोरवाल शंकर गाहरी कमलेश हेमेंद्र गिरी महाराज मुकेश मेडा ज्ञान सिंह मोरी नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय पाटीदार वरिष्ठ राजस्व निरीक्षक चंद्रकांत जैन इंजीनियर अर्पित हटीला पराक्रम राणावत वैदिक शर्मा अनिल जैन सईद मकरानी चिमन लाल चौहान आदि उपस्थित रहे।

Related posts

सरदार सिंह मेडा ने मारी बाजी,जिला पंचायत अध्यक्ष बने

madhyapradeshnewstrack

डॉ.मुखर्जी के संकल्प को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया – राजीव यादव

madhyapradeshnewstrack

पंचायत चुनाव में मिली जीत से भाजपा में जश्न का माहौल,जिला पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा का बनने का दावा

madhyapradeshnewstrack

पूर्व मंत्री उमंग सिंघार व कांग्रेस अध्यक्ष गौतम का हुआ मिलन

madhyapradeshnewstrack

फौजिया शेख अलीम होंगी मुख्य सचेतक

madhyapradeshnewstrack

मांडव का “गढ़” जीती भाजपा,मनाया विजयोत्सव

Leave a Comment