MadhyaPradesh News Track
आध्यत्म

हज वेलफेयर सोसायटी ने 10वीं 12वीं में अच्छे नंबर लाने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया

शील्ड ओर प्रशंसा पत्र पाकर खिले बच्चों के चहरे

झाबुआ(मुजफ्फर शेख)
देश भर से हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों की खिदमत करने वाली हज वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले झाबुआ में जिले के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया हर साल की तरह हज वेलफेयर सोसायटी झाबुआ यूनिट ने एक दिवसीय कार्यक्रम मुस्लिम जामात खाना झाबुआ में आयोजित किया।


कार्यक्रम में हज वेलफेयर सोसायटी ने हाजियों का इस्तकबाल भी किया साथ ही पदाधिकारियों व छात्रों का सम्मान समारोह भी आयोजीत किया गया प्रोगाम का आगाज क़ुरान पाक की तिलावत से मुफ्ती साहब ने किया।
कार्यक्रम में इस साल 10 वी और 12 वी के मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया बच्चों को शील्ड और प्रमाण पत्र दिए गए कुल 70 बच्चों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूलों में पढ़ने वाले मुस्लिम बच्चों को शिक्षा में रुचि रखने वाले ऐसे बच्चों को प्रोत्साहित के लिए 60% से परीक्षा उत्तीर्ण करने पर शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करना रहा।
कार्यक्रम के जरिए मुस्लिम तबके में बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए जागरूक किया गया जिसमें जिले के मुस्लिम बच्चों में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर सहभागिता की वही ऑल इंडिया हज कमेटी के जिला सदर हाजी अब्दुल समद खान ने बच्चों को पढ़ाई और करियर में कैसे आगे बढ़े उसके लिए मार्गदर्शन भी दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि असद साहब हज वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय महासचिव सैयद रियाज अली जुबेर खान मुफ्ती रुहुल अमीन हाजी अब्दुल समद ख़ान नईमुद्दीन शेख हसन काजी हाजी तस्दीक आलम पार्षद मुज़म्मिल बक्श मुस्तकीम शाहीद ख़ान सईद जावेद ख़ान अमजद ख़ान ज़ुल्फ़िकार अली मौजूद रहे।
हाजी अब्दुल समद ख़ान ने सभी का प्रोगाम में तशरीफ लाए मेहमानों का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया गया।

राणापुर के बच्चों ने बाजी मारी 09 से ज्यादा बच्चे सम्मानित हुए-

राणापुर कस्बे से 9 बच्चे सम्मानित किए गए जिनमे मुदस्सिर हुसैन पिता मुज़म्मिल बक्श सायमा खान पिता इरफान खान अक्सा पिता इरफान मेवाती मदीहा पिता इमरान खान आरज़ू पिता अयाज खान अफ़िफा पिता इम्तियाज खान उजमा पिता युनुस खान मुनतहा पिता इरफान मेवाती सूफिया पिता इरफान खान को सम्मानित कर उन्हें शील्ड ओर सर्टिफिकेट से नवाज़ कर सभी बच्चों का हौसला बढ़ाया ।

Related posts

शांति और हर्ष उल्लास के साथ मनाया मोहर्रम

madhyapradeshnewstrack

दरगाह से तीसरी बार गल्ला चोरी होने पर मुस्लिम समाज में भारी आक्रोश

madhyapradeshnewstrack

जश्ने-ईदमिलादुन्नबी पर निकला विशाल जुलूस

madhyapradeshnewstrack

अकीदत के साथ शहंशाहे मालवा बाबा कमालुद्दीन चिश्ती रे.अ के अस्ताने पर सालाना संदल ओर चादर शरीफ पेश की गई

madhyapradeshnewstrack

ग्यारह जोड़े गरीब यतीम बच्चियों का विवाह करेगा काजी बाबा ट्रस्ट,सर्वे हुआ पूरा

madhyapradeshnewstrack

ईदुल अजहा कुर्बानी त्याग व बलिदान का पर्व-शहर काजी

Leave a Comment