MadhyaPradesh News Track
Other

धार के इमामबाड़े को लेकर सुप्रीम कोर्ट में लगाई याचिका मुस्लिम पक्ष ने वापस ली

कमिश्नर कोर्ट का फैसला आने से पहले लगाई थी याचिका निचली अदालत जाने के रास्ते खुले, सुप्रीम कोर्ट ने कहा सभी तर्क पक्षकारों के लिए खुले रहेंगे

धार ब्यूरो।
धार शहर के हटवाड़ा स्थित इमामबाडे के आधिपत्य को लेकर चल रहा विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच गया था लेकिन निचली अदालतों में न्याय के दरवाजे खुले देख मुस्लिम पक्ष के वकील ने अपनी याचिका को वापस ले लिया है अब पूरे मामले की सुनवाई हाई कोर्ट में की जा सकेगी।

बताया जा रहा है कि 06 अगस्त को मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी जिसे 11 अगस्त को लिस्टेड किया गया था ओर 14 अगस्त को वेरिफाई किया गया था ओर इस याचिका की सुनवाई आज 22 अगस्त को होनी थी लेकिन इसे मुस्लिम पक्ष के वकील ने वापस ले लिया है।
बताया जा रहा हैं कि सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका 19 अगस्त को संभागीय कमिश्नर कोर्ट से आए आदेश के पहले लगी हुई थी और याचिका लगाने के बाद कमिश्नर कार्यालय का आदेश आ गया था जिस पर प्रशासन ने इमामबाड़ा पीडब्ल्यूडी विभाग के सुपुर्द कर दिया था।जानकारी के अनुसार मुस्लिम पक्ष के पास निचली अदालत में जाने के रास्ते खुल गए हैं इसलिए सुप्रीम कोर्ट की एसएलपी को मुस्लिम पक्ष ने वापस ले लीया हैं ताकि वह निचली अदालत में अपना मामला ले जा सके।
सुप्रीम कोर्ट ने इस एसएलपी को वापस ली गई मानते हुए इसे खारिज करते हुए अपने आदेश में कहा कि सभी तर्क पक्षकारों के लिए खुले रहेंगे जिसमें उनके संबंधित दावों के समर्थन में प्रासंगिक साक्ष्य प्रस्तुत करना भी शामिल है।
कुल मिलाकर यह मामला अब हाई कोर्ट में चलेगा ओर उसके बाद ही कोई भी पक्ष सुप्रीम कोर्ट में जा सकेगा ओर सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले की सुनवाई करेगा।

मुस्लिम समाज अध्यक्ष अब्दुल समद ने चर्चा में बताया सभी से अपील है कि शहर में शांति सौहार्द बनाए रखे और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

Related posts

राणापुर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई

इंदौरी बस मालिक और उसके शराबी ड्राइवर बने लोगो की जान के लिये खतरा,गिरफ्तार कर रासुका लगाने की मांग

madhyapradeshnewstrack

आगामी त्यौहारों के चलते पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

madhyapradeshnewstrack

आगामी त्यौहारों को देखते हुए राणापुर में शांति समिति की बैठक हुई

निशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर संपन्न

madhyapradeshnewstrack

नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष व सदस्यों का भाजपा कार्यालय में हुआ स्वागत

Leave a Comment