MadhyaPradesh News Track
प्रदेश

समाज की एकता के संकल्प के साथ धार में बंजारा समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न हुई

संतो के सानिध्य में एकता अधिकार और आरक्षण पर बंजारा समाज ने किया मंथन

धार।

बंजारा जनजाति कल्याण महासंघ मध्यप्रदेश के तत्वावधान में रविवार को धार में प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य समाज में एकता और संगठन को मजबूत करने के साथ सामाजिक संगठनों के बीच समन्वय स्थापित करना है बैठक का आयोजन श्री आनंदम रिसॉर्ट मांडव रोड धार पर किया गया कार्यक्रम में प्रदेशभर से बंजारा समाज के प्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए।

इस वृहद आयोजन में समाज की एकता अधिकार एसटी आरक्षण और संगठन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता दी गई साथ ही समाज के हित में आगामी गतिविधियों और संगठनात्मक विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई बैठक में कार्यकारिणी गठन एवं सामाजिक संगठनों के समन्वय को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी विष्णु गिरी महाराज बापूजी पंचदस नाम जूना अखाड़ा शक्तिपीठ ने मीडिया से चर्चा में कहा कि आज वर्तमान में बंजारा समाज के सारे संगठन एक होकर आए हैं समाज के जो अधिकार हैं प्रशासनिक शासकीय और राजनीतिक तौर पर वह उन्हें मिलना चाहिए सनातन काल से आज तक बंजारा समाज सनातन धरती पर अपनी संस्कृति और विरासत लेकर खड़ा है उन्हें उनके अधिकार मिलना ही चाहिए।

धर्माधिकारी चैरिटेबल ट्रस्ट आंध्र प्रदेश व बंजारा समाज के धर्मगुरू श्री महाराज ने कहा कि हम 30 साल से बंजारा समाज के लिए काम कर रहे हैं बंजारा समाज को इकट्ठा कर समाज की जो भी मांग है भारत सरकार से पूरा करवाने के लिए 5 माह से लगातार काम कर रहे हैं 14 राज्यों में बंजारा एकता संकल्प यात्रा निकाली है हमारी मांग है बंजारा समाज को एसटी वर्ग में आरक्षण दिया जाए बंजारा समाज के लिए डेवलपमेंट कॉरपोरेशन बनाया जाए बंजारा समाज की भाषा को मान्यता दी जाए। हमें उम्मीद है सरकार हमारी बात सुनेगी और हमारी मांगों को जल्द पूरा करेगी।

कार्यक्रम के आयोजन बंजारा जनजाति कल्याण संघ के प्रदेश प्रभारी कमल बरतिया ने बताया कि हमने प्रयास किया है बंजारा समाज के पूरे प्रदेश में 25 से अधिक संगठन है सभी संगठन के लोगों को बुलाया है। एक मत होकर आरक्षण के लिए लड़ेंगे हमें दूसरे राज्यों में एसटी एससी कैटेगरी में रखा गया है और मध्य प्रदेश में ओबीसी कैटेगरी में रखा गया है मध्य प्रदेश में हमारे महाराज जी के सानिध्य में बंजारा समाज अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से उठाएगा और आने वाले समय में हम बताएंगे कि मध्य प्रदेश में कितने बंजारे हैं उन्होंने कहा कि चाहे वह बीजेपी हो या कांग्रेस किसी भी सरकार ने कभी भी बंजारा समाज का ध्यान नहीं रखा है अब बंजारा समाज एक हो गया है और अपने अधिकारों के लिए हर परिस्थिति में लड़ने के लिए तैयार है उन्होंने कहा कि 2 तारीख को इंदौर में आरक्षण के लिए बहुत बड़ा बंजारा महासम्मेलन आयोजित होने वाला है जिसकी घोषणा आज महाराज साहब मंच से करेंगे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान बंजारा समाज के हजारों लोग मौजूद रहे महिला एवं पुरुष अपने पारंपरिक परिधान में कार्यक्रम में शामिल हुए।

Related posts

निष्कासन के बजाए बागियों को बांटे पद तो दिल्ली में मचा बवाल, प्रदेश कार्यकारिणी पर तत्काल लगाई रोक

madhyapradeshnewstrack

वाह ठाकरे साहब आपने तो कमाल कर दिया धार पुलिस का सर फख्र से उचा हो गया है

madhyapradeshnewstrack

डॉ.अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-महू लोकसभा क्षेत्र को दी नई ट्रेन की सौगात

madhyapradeshnewstrack

अबकी बार मुँह खोला तो देश के मुखिया को ही कटघरे में खड़ा कर दिया……..

madhyapradeshnewstrack

पर्यवेक्षक वंदना खरे के खिलाफ आशा कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा,शासन से की कार्यवाही की मांग

madhyapradeshnewstrack

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर मुस्लिम समाज धार ने विजय स्तंभ पर किया विरोध प्रदर्शन मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment