MadhyaPradesh News Track
धर्म

धार की प्रसिद्ध माँ दुर्गा की भव्य शोभायात्रा 20 अक्टूबर को निकलेगी देशभर के कलाकार देंगे आकर्षक प्रस्तुतियां

लोगों से संवाद करने वाला मुंबई का रोबोट प्रसिद्ध जादूगर कालबेलिया नृत्य सहित कई शानदार प्रस्तुति रहेंगी मुख्य आकर्षण का केंद्र

धार ब्यूरो

सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति मायापुरी कॉलोनी धार द्वारा हर वर्ष शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य ओर ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जाती है जिसका इंतेजार धार जिले सहित आसपास के इलाके की जनता को रहता है।
इस साल माँ दुर्गा की भव्य शोभायात्रा का आयोजन मंगलवार 20 अक्टूबर को किया जाएगा शोभायात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकार अपनी अनूठी कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं और शहर वासियों का मनोरंजन करेंगे।

शोभायात्रा के आयोजक अनिल जैन बाबा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि माँ शक्ति की उपासना के इस पावन पर्व पर आयोजित शोभायात्रा में विभिन्न राज्यों की लोककला नृत्य और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी इसके अलावा मयूरी रास गरबा मंडल की प्रस्तुति झाबुआ की प्रसिद्ध टीम द्वारा आदिवासी नृत्य और धार शहर की मातृशक्ति का सांस्कृतिक संगम भी देखने को मिलेगा बच्चों के लिए कार्यक्रम में कलाकार अपनी कई प्रस्तुतियां देंगे।
समाजसेवी व पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल जैन बाबा ने बताया कि माँ दुर्गा की भव्य शोभायात्रा मायापुरी कॉलोनी स्थित गरबा चौक से प्रारंभ होगी जो शहर के प्रमुख मार्गों से निकलेगी।
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा विधायक नीना वर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे।।
मायापुरी नवदुर्गा उत्सव समिति ने सभी धर्मप्रेमी जनता से माँ दुर्गा की भव्य शोभायात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
पत्रकार वार्ता में नवदुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष सोनिया राठौर मार्गदर्शक वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र त्रिपाठी अर्जुन कुल्हरा मयूर मालवीय जगदीश सोनी बादल मालवीय आदि उपस्थित थे।

 

Related posts

राणापुर में निकला ताजियों का जुलूस सभी धर्मों के लोगों ने उतारी मन्नत बच्चों को तोला

पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में नातों की महफ़िल सजी सुबह निकला ऐतिहासिक जुलूस ए मोहम्मदी

madhyapradeshnewstrack

मोहर्रम के दौरान राणापुर में मुस्लिम समाज ने मेहंदी का जुलूस निकाला

अखिल भारतीय क्षत्रिय सरगरा महासभा की जिला बैठक संपन्न हुई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया

madhyapradeshnewstrack

यौमे-आशूरा के दिन अल्लाह को याद करें और रोजा रखें-शहर काजी

शहर काजी वकार सादिक ने डीआईजी मनोज कुमार सिंह से मुलाकात की

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment