MadhyaPradesh News Track
आध्यत्म

ग्यारह जोड़े गरीब यतीम बच्चियों का विवाह करेगा काजी बाबा ट्रस्ट,सर्वे हुआ पूरा

इंदौर/धार(आरिफा शेख)
नालछा स्थित दरगाह हजरत काजी जहूर अली बाबा ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष की तरह गरीब यतीम ओर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चियों का विवाह हजरत नजमुद्दीन शाह कलंदर रे.अ के खादिम काजी जहूर अली बाबा के उर्स के मौके पर किया जाएगा उर्स का तीन दिवसीय आयोजन 24,25,26 फरवरी 2023 को किया जाएगा उर्स में निःसंतान महिलाओं को मन्नत के लड्डू बाटे जाएंगे वही देश के ख्यात नाम कव्वाल अजीम नाजा को भी आमंत्रित किया गया है।
काजी बाबा ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष पाँच जोड़े गरीब और अनाथ बच्चियों का निकाह किया जाता है जिसमे हर बच्ची को डेढ़ लाख रुपये से अधिक का गृहस्थी का सामान ओर रकम भी दी जाती है।

काजी बाबा का उर्स देश मे पहला ऐसा उर्स है जिसमे देश के लिये शहीद हुए सैनिकों की याद में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है जिसमें काजी बाबा ट्रस्ट सदस्यों,काजी बाबा उर्स कमेटी एवं काजी बाबा के परिजनों व उर्स में आने वाले जायरीनों द्वारा सैकड़ों यूनिट रक्तदान किया जाता है।
हजरत जहूर अली काजी बाबा के पोते सूफी संत नजर अली बाबा साहब एवं काजी बाबा ट्रस्ट के अध्यक्ष सैयद शाहनवाज अली ने संयुक्त रूप से बताया कि इस वर्ष काजी बाबा ट्रस्ट द्वारा ग्यारह जोड़े गरीब अनाथ बच्चियों के विवाह का लक्ष्य रखा गया है।

जिनकी आर्थिक स्थिति देखने के लिए काजी बाबा ट्रस्ट के सदस्यों एवं काजी बाबा उर्स कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा विवाह योग बालिग बच्चियों के आवेदन फार्म के आधार पर सर्वे किया गया है जिसमे बच्चियों के उम्र संबंधित दस्तावेजो का बारीकी से निरीक्षण करते हुए इंदौर धार बेटमा बदनावर सगोर घाटाबिल्लौद दिगठान नालछा में सर्वे किया गया इस वर्ष विवाह के फार्म 21 से अधिक मात्रा में आने से लॉटरी सिस्टम से ड्रा निकाल कर जोड़ो का चयन किया जाएगा।

 

उक्त जानकारी काजी बाबा ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी विक्की सैयद द्वारा दी गई।

Related posts

तेरी रहमतों का दरिया सरेआम चल रहा है…. उर्स की महफिल में हुई शानदार कव्वाली,खूब दिया नज़राना

madhyapradeshnewstrack

धूमधाम से मनाया जाएगा सद्रजहाँ चिश्ती शरबती बाबा का सालाना उर्स

madhyapradeshnewstrack

अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती पर राणापुर में सर्व ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया

देवशयनी एकादशी कल 6 जुलाई को मनाई जाएगी देवशयनी पर वर्षों बाद ग्रहों का अद्भुत संयोग, चार महीनों के लिए सभी शुभ कार्य बंद

madhyapradeshnewstrack

हजरत ईमाम हुसैन की याद में होगा मुशायरे का आयोजन

madhyapradeshnewstrack

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शारीरिक प्रकटोत्सव कल, तैयारियां हुई पूर्ण अनेक विधाओं का प्रदर्शन करेगे स्वयंसेवक

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment