MadhyaPradesh News Track
क्राइम

दस हजार का फरार इनामी डकैत चेतन गिरफ्तार

धार/राजगढ़
पुलिस कप्तान आदित्य प्रताप सिंह ने स्थायी फरार वारंटियों एवं संपत्ति सम्बंधित अपराधो के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की धर-पकड़ के लिये विशेष अभियान चलाया है एएसपी देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन एवं एसडीओपी सरदारपुर राम सिंह मेडा के मार्गदर्शन में राजगढ़ पुलिस ने डकैती के मामले में लंबे समय से फरार दस हजार रुपये के इनामी बदमाश को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

राजगढ़ टीआई ब्रजेश कुमार मालवीय को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि फोरलेन पर डकैती एवं लुट की योजना का फरार आरोपी गुजरात भागने की फिराक में दत्तीगॉव बस स्टैंड पर खड़ा है सूचना पर तत्काल टीआई ब्रजेश मालवीय मय फोर्स के मौके पर पहुचे पुलिस को देख आरोपी ने दौड़ लगा दी जिसे फोर्स की मदद से टीआई मालवीय द्वारा पकड़ा गया।
पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम चेतन पिता काना लाल भायल जाती सिर्वी निवासी दत्तीगाँव थाना राजगढ़ बताया।
आरोपी चेतन थाना राजगढ़ में अपराध क्रमांक 424/022 धारा 395,अपराध क्रमांक 425/2022 धारा 399,402 भादवी 25(1)ए आर्म्स एक्ट में घटना दिनांक से फरार है जिस पर एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने दस हजार का ईनाम घोषित किया है।
उक्त आरोपी को पकड़ने में राजगढ़ टीआई ब्रजेश कुमार मालवीय,एसआई रमेश चन्द्र डामोर,एएसआई सुनील राजपूत, एएसआई राजेंद्र चौहान,प्र.आ रविंद्र चौधरी,विपिन कटारा,आ.सत्यपाल जाट,लाखन जाट,सुनील,वीरेंद्र, दिनेश,प्रकाश का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts

नोगाँव में हुई चोरी के आरोपी को क्राईम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

madhyapradeshnewstrack

आज़ाद नगर में हुई बच्ची की हत्या पर सख्त हुए मुख्यमंत्री जल्द आरोपी को सजा दिये जाने के निर्देश

madhyapradeshnewstrack

थाना राजोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता मोटर साईकिल चोर गिरोह गिरफ्तार 06 बाईक बरामद

सरकारी स्कूल के बच्चों को दी सायबर क्राइम ट्रैफिक व महिला अपराध की जानकारी

madhyapradeshnewstrack

गुण्डो ने मचाया भवानी नगर में आतंक,दलित समाज ने किया कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर ऑफिस का घेराव

madhyapradeshnewstrack

कुख्यात”लेडी डॉन” के कारनामे सुनकर उड़ जाएंगे आपके होंश,पहले से दर्ज हैं कई मामले

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment