MadhyaPradesh News Track
क्राइम

नोगाँव पुलिस का नशे पर वार,कोर्ट परिसर में नशा कर रहे चार गिरफ्तार

धार।
प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर समस्त मध्यप्रदेश में नशे को लेकर अब लगातार कार्यवाही देखने को मिल रही है मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान को लेकर पुलिस कप्तान आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में लगातार संपूर्ण धार जिले में कार्यवाही जारी है।

अभियान के तहत आज पुलिस थाना नोगाँव द्वारा कोर्ट परिसर में बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया नौगांव टीआई चंद्रभान सिंह चढ़ार को लगातार कोर्ट परिसर में मादक पदार्थों का नशा करने की शिकायत मिल रही थी जिस पर उनकी टीम के एसआई राजू मकवाना एवं एएसआई विजय मिश्रा ने अचानक कोर्ट परिसर स्थित एक चाय की दुकान पर छापेमारी कर चार लोगों को नशीले पदार्थ का सेवन करतें हुए गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नोगाँव पुलिस द्वारा गोविंद पिता नंदराम उम्र 71 वर्ष निवासी ज्ञानपुरा थाना तिरला, भारत राजपूत पिता मोहन उम्र 55 वर्ष निवासी लोहारी थाना सादलपुर, रमेश पिता राम रतन पाटीदार उम्र 67 वर्ष निवासी खाचरोदा थाना कानवन, नारायण पिता सुखराम पाटीदार उम्र उम्र 70 वर्ष निवासी एकलदुना थाना सादलपुर जिला धार को मादक पदार्थों का सेवन करते हुए गिरफ्तार किया है।

नोगाँव पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट धारा 8/27 में दो अलग अलग केस दर्ज कर जांच में लिया है।
उक्त कार्यवाही में एसआई राजू मकवाना,एएसआई विजय मिश्रा,प्रधान आरक्षक प्रदीप ठाकुर एवं दिनेश कौशल का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts

एसपी की गुंडों को चेतावनी- अपराध छोड़े या जेल जाए बचने के लिए जिले से बाहर चले जाना उपयुक्त

पुलिस कप्तान के डी–3 अभियान को लेकर भड़काऊ विडीयो बनाया राणापुर पुलिस ने 2 लोगों पर कार्यवाही की

आईपीएस सुजावल जग्गा सादी वर्दी में पहुँचे टांडा हर गाड़ी की “कुंडली” चेक की वाहन चोरी रोकने के लिए नई रणनीति

madhyapradeshnewstrack

नोगाँव में हुई चोरी के आरोपी को क्राईम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

madhyapradeshnewstrack

राणापुर में नशीले पदार्थ का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी नशे के नाम पर बिक रही हे मौत

पेट्रोल पंप लूटने से पहले ही धराए सात घातक हथियारबंद बदमाश

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment