MadhyaPradesh News Track
मध्यप्रदेश

धार जिले में हुई म.प्र.श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यता अभियान की शुरूआत

धार।
पत्रकारों के हितों में समय समय पर आवाज उठाने एवं उनके अधिकारों के लिए वर्षो से संघर्ष करने वाले प्रदेश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन म.प्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यता अभियान की शनिवार से शुरूआत हो गई है।
वर्ष 2023 के लिए मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय सचिव अमरदीप सोलंकी के मार्गदर्शन व जिला अध्यक्ष अविनाश डावर के नेतृत्व में सदस्यता अभियान की विधिवत शुरुआत की गई ।

ज्ञात हो कि म.प्र श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रकारों का संगठन है संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदोरिया की अध्यक्षता में संगठन समय समय पर पत्रकारों के हितों के लिए आवाज उठता आ रहा है मध्यप्रदेश शासन की पत्रकार बीमा योजना में भी मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मध्यप्रदेश सरकार के सामने प्रीमियम राशि कम करवाने की मांग थी जो शासन द्वारा कम की गई समय समय पर संगठन द्वारा पत्रकारों के हित के लिए कार्य किये जाते है पत्रकारों पर होने वाले अत्याचारों को लेकर संगठन द्वारा समय समय पर प्रभावी प्रदर्शन भी किये जाते हैं श्रमजीवी पत्रकार संघ संगठन के प्रयासों से ही इंदौर अधिवेशन में प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किसी भी पत्रकार पर प्रकरण दर्ज करने से पहले सीआईडी जांच की घोषणा की थी।

जो भी पत्रकार मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के साथ जुड़ना चाहते है तो निर्धारित शुल्क के साथ म.प्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों से संपर्क कर आवेदन जमा करा सकते है सदस्यता अभियान 15 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

उक्त जानकारी मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला सचिव विक्की सैयद द्वारा दी गईं।

Related posts

साहब हम बेघर हो गए है कहाँ जाए- कारम डेम के प्रभावितों ने कलेक्टर को बताया दुखः

madhyapradeshnewstrack

डॉ.अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-महू लोकसभा क्षेत्र को दी नई ट्रेन की सौगात

madhyapradeshnewstrack

घर मे बेलन सड़क पर लाठी चलाएंगी महिलाएं

madhyapradeshnewstrack

मेडिकल दुकानों पर बच्चे बेच रहे दवाई,कई दूकानों के लाइसेंस नियम विरुद्ध किये जारी

madhyapradeshnewstrack

पूरी सरकार अलर्ट पर,मंत्रियों सहित बड़े अधिकारी पहुंचे डेम पर

madhyapradeshnewstrack

निष्कासन के बजाए बागियों को बांटे पद तो दिल्ली में मचा बवाल, प्रदेश कार्यकारिणी पर तत्काल लगाई रोक

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment