MadhyaPradesh News Track
क्राइम

दो पहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, धार झाबुआ इंदौर से चोरी किये दस वाहन बरामद

धार/राजगढ़
विगत दिनो माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन द्वारा सम्पुर्ण मध्यप्रदेश मे वाहन चोरी करने वाले अपराधियो पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया था जिस पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिहं व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार द्वारा निर्देशित किया गया जिसके तारतम्य मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर रामसिंह मेड़ा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी राजगढ़ कमलसिंह पंवार द्वारा क्षेत्र मे मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया व दिनांक 08.12.2022 को मुखबीर सुचना पर आऱोपी मगन पिता नानबु अजनार जाति भील उम्र 19 साल निवासी बोर डाबरा थाना गंधवानी व सन्तोष पिता समरिया डावर जाति भीलाला उम्र 21 वर्ष निवासी नरवाली थाना टाण्डा को कुक्षी नाके के पास से गिरफ्तार कर थाना राजगढ़ क्षेत्र से चोरी गई अपाचे मोटर सायकल जप्त की गई तथा आरोपीयो से पुछताछ की गई जिसमे आरोपीयो द्वारा राजगढ़, मनावर, निसरपुर, गंधवानी, पेटलवाद व इंदौर से कुल 10 मोटर सायकल चोरी करना बताया, दोनो आऱोपीयो से कुल 10 मोटर सायकल किमती 8,00,000/- रूपये की बरामद की गई ।
पुलिस द्वारा चोरों से थाना राजगढ़ के अप क्र 567/22 मे टीवीएस अपाचे मोटर सायकल सफेद रंग की थाना राजगढ़ के अप क्र 477/22 मे हिरो एच एफ डिलक्स मोटर सायकल थाना कुक्षी के अप क्र 529/21 मे टीवीएस अपाचे मोटर सायकल निले रंग की थाना बाग क्षेत्र से चोरी गई एक सीडी डिलक्स मोटर सायकल काले रंग की थाना मनावर के अप क्र 853/2020 मे हिरो एच एफ डिलक्स मोटर सायकल थाना गंधवानी के अप क्र 292/21 मे हिरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल थाना पेटलावद झाबुआ के अप क्र 420/22 मे होण्डा सीबी शाईन मोटर सायकल थाना खजराना इंदौर के अप क्र 1118/22 मे बजाज पल्सर 200 सीसी मोटर सायकल थाना राजेन्द्र नगर इंदौर के अप क्र 75/22 मे बजाज पल्सर 160 सीसी मोटर सायकल थाना देपालपुर इंदौर के अप क्र 198/22 मे हिरो सीडी डिलक्स मोटर सायकल जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
सम्पुर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी राजगढ़ कमलसिंह पंवार, चौकी प्रभारी तिरला सउनि रविन्द्र चौधरी, सउनि रामसिंह हटीला, प्र आऱ विपिन, प्र आऱ सिरदार, आर लाखन, सत्यपाल, विरेन्द्र, व सुनिल का सराहनीय योगदान रहा ।

Related posts

पेट्रोल पंप लूटने से पहले ही धराए सात घातक हथियारबंद बदमाश

madhyapradeshnewstrack

गुण्डो ने मचाया भवानी नगर में आतंक,दलित समाज ने किया कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर ऑफिस का घेराव

madhyapradeshnewstrack

नोगाँव पुलिस का नशे पर वार,कोर्ट परिसर में नशा कर रहे चार गिरफ्तार

madhyapradeshnewstrack

किसान की हत्या करने वाला डकैत गिरफ्तार, नजरू सरपंच का हत्यारा भी धराया

madhyapradeshnewstrack

महिला थाना टीम के प्रयासों ने 35 परिवारों को टूटने से बचाया

madhyapradeshnewstrack

हथियार तस्करों के खिलाफ अब तक कि सबसे बड़ी कार्यवाही,85 पिस्टल कट्टे सहित चोरी का माल बरामद

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment