MadhyaPradesh News Track
क्राइम

मंडी में हुई चोरी का 48 घंटे में खुलासा,साथ काम करने वाला निकला दगाबाज

धार।
गत दिनों शहर के कृषि उपज मंडी परिसर की दुकान में हुई सनसनीखेज नकबजनी का खुलासा कोतवाली पुलिस द्वारा मात्र 48 घंटे में करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है वही आरोपियों से चोरी गई रकम से सोलह लाख रुपये भी बरामद किये है।

मामले का खुलासा करते हुए एएसपी देवेंद्र पाटीदार एवं सीएसपी देवेंद्र सिंह धुर्वे ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत दिनांक 17-18 दिसम्बर 2022 की मध्य रात्रि मे अनाज मण्डी परिसर में स्थित फरियादी संदीप पिता गोपाल यादव जाति गवली निवासी छत्रीपुरा धार की दुकान नम्बर 14 में अज्ञात नकबजनो द्वारा दुकान के पीछे स्थित लोहे के चद्दर व दिवार के मध्य से दुकान के भीतर घुस कर दुकान में रखी अलमारी के अंदर रखे हम्मालो व अपने अधीनस्थ काम करने वालों को भुगतान करने हेतु रखे 13 लाख की नगद राशी बहीखाता व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजो को अलमारी तोड़कर चुराकर ले गये थे।
फरियादी संदीप यादव की रिपोर्ट पर पुलिस थाना कोतवाली धार पर अपराध क्रमांक 909-2022 धारा 457, 380 भादवि की प्रथम सुचना रिपोर्ट पंजीबध्द कर विवेचना शुरु की गयी प्रकरण में विवेचना के दौरान फरियादी के पिता गोपाल यादव द्वारा भी दुकान में स्थित अलमारी में अपने द्वारा भी नगद राशि 5 लाख 86 हजार रुपये थेली में रखना बताया गया था इस प्रकार प्रकरण में 18 लाख 86 हजार रुपये अज्ञात बदमाशो द्वारा का चोरी करना पाया गया ।
उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रतापसिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार द्वारा निर्देशित किया गया जिसके तारतम्य मे नगर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह धुर्वे एवं थाना प्रभारी कोतवाली धार समीर पाटीदार, क्राईम ब्रांच प्रभारी त्रिलोक सिंह बैस द्वारा क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों की पताराशी हेतु मुखबीर तंत्र सक्रिय किया गया।


प्रकरण में फरियादी संदीप यादव के यहाँ काम करने वाले लोगो पर सतत निगाह रखी गयी घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीव्ही फुटेज को चेक किया गया संदेहीयों से लगातार पुछताछ व खर्ची के बारे मे जानकारी एकत्रित करने के दौरान मुखबीर से विश्वसनीय सुचना प्राप्त हुई की फरियादी संदीप यादव के यहा काम करने वाला राहुल खराड़ी निवासी गंजीखाना धार का पिछले कुछ दिनो से लोगो से उधार रुपये की मांग कर रहा है तथा उक्त घटना उसके द्वारा ही करवाई गयी है उक्त सुचना से संदेही राहुल खराड़ी को उसके साथी रोहीत राणा निवासी चिटनीश चौक धार के साथ पुलिस गिरफ्त में लेकर हिकमत अमली से पुछताछ की गयी जिसमे राहुल पिता राजु खराड़ी जाती भील उम्र 29 वर्ष निवासी गंजीखाना धार द्वारा रुपयों की आवश्यकता होने से अपने साथी रोहित पिता रणधीर सिंह राणा उम्र 25 वर्ष निवासी चिटनीस चौक लोकेश पिता प्रहलाद हारोड़ निवासी नौगांव व हिमांशु पिता संजय मराठा निवासी खारबावड़ी चिटनीश चौक धार के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया ।
प्रकरण में मुख्यषणयंत्रकर्ता आरोपी राहुल पिता राजु खराड़ी द्वारा उक्त घटना का घटीत करने हेतु योजना बनाई गयी तथा शनिवार की रात्रि में अनाड मण्डी प्रांगण सुन-सान हो जाने के पश्चात रात्रि में उक्त घटना को कारित किया गया तथा गिरफ्तार शुदा आरोपीयन राहुल खराड़ी एवं रोहीत राणा से प्रकरण में चोरी गये नगदी 18 लाख 86 हजार में से 16 लाख रुपये नगद बरामद किये गये तथा फरार आरोपी हिमाशु मराठा एवं लोकेश हारोड़ की तलाश हेतु टीम रवाना की गयी है ।

उक्त कार्यवाही में पुलिस थाना कोतवाली से थाना प्रभारी समीर पाटीदार, सउनि निलेश यादव, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्रसिंह तोमर, सुनिल यादव, आसिफ शेख, आरक्षक प्रदीप पाटील, रामनरेश यादव, अरविन्द चौहान, प्रभु परमार तथा क्राईम ब्रांच प्रभारी त्रिलोक सिंह बैस, सउनि भेरूसिंह देवडा सायबर सेल के प्रशांतसिंह चौहान का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts

मकान खुदाई के दौरान मजदूरों को मिला खजाना,कोतवाली पुलिस ने पकड़ा

madhyapradeshnewstrack

धार में आबकारी विभाग की कार्यवाही 02 अक्टूबर शुष्क दिवस पर खपाये जाने के लिए खेत पर रखी गई भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त हुई

madhyapradeshnewstrack

पुलिस की नज़र से नहीं बच सके चोर लाखों रुपये की चोरी की वारदात का हुआ खुलासा

madhyapradeshnewstrack

ऑनलाइन फ्रॉड सायबर क्राईम से बचाने सायबर सेल ने किया जागरूक

madhyapradeshnewstrack

सिरफिरे ने की चाकू मारकर बच्ची की हत्या,प्रशासन ने तोड़ा मकान

madhyapradeshnewstrack

सायबर सेल धार ने सिखाए सायबर क्राईम से बचने के गुर

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment