MadhyaPradesh News Track
प्रदेशमध्यप्रदेशराजनेतिक

निष्कासन के बजाए बागियों को बांटे पद तो दिल्ली में मचा बवाल, प्रदेश कार्यकारिणी पर तत्काल लगाई रोक

भोपाल।(स्टेटहेड अमरदीप सोलंकी)

गत दिनों हुए नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवारों के सामने निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले एवं धार के तीन मुस्लिम वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशीयो का खुलेआम समर्थन करने वाले नेताओं को अल्पसंख्यक कांग्रेस में पदों की रेवड़ी बांटने का खामियाजा पूरी प्रदेश कार्यकारिणी को भुगतना पड़ा है नव गठित मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी पर आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई है अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्यवक एवं प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह वोहरा के द्वारा जारी किये गए पत्र ने इस बात की पुष्टि की है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार धार जिला कांग्रेस के एक वरिष्ठ मुस्लिम नेता के दबाव में नगर पालिका के चुनावों में कांग्रेस के विरुद्ध कार्य करने वाले और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले धार के दो तीन नेताओं को अल्पसंख्यक कांग्रेस की प्रदेश कार्यकरणी में ले लिया गया था जिसकी शिकायत
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉक्टर अमीनुल खान सूरी ने दिल्ली भोपाल में कांग्रेस के जिम्मदारो से की थी साथ ही डॉ.सूरी ने एक ट्वीट कर इस मामले से राष्ट्रीय पदाधिकारियों को अवगत कराया था प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के जिम्मदारो की इस हरकत से कांग्रेस की जमकर किरकिरी हो रही थी।

धार जिले से लेकर पीसीसी कार्यालय तक यह चर्चा चल पड़ी थी कि जिन लोगो को निष्कासित करना था उन्हें उपकृत कर दिया गया है।
किंतु इसके उलट धार भाजपा जिला अध्यक्ष ने चुनाव संपन्न होने के पहले ही हार जीत की परवाह किये बिना निर्दलीय ओर पार्टी से बगावत करने वालो को छः साल के लिये पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था ओर नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन से पहले जीते हुए निर्दलीय प्रत्याशीयो की घर वापसी भी करवा ली थी।
लेकिन कांग्रेस में ऐसे लोगों पर निष्कासन कि कार्यवाही तो दूर उन्हें ही रेवड़ी की तरह पद बांटे गए जिससे कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओ में गुस्सा देखा जा रहा था।
हालांकि अल्पसंख्यक कांग्रेस के नव नियुक्त धार जिला अध्यक्ष जफर खान जरूर जमीन से जुड़े रहे लेकिन प्रदेश उपाध्यक्ष ओर महामंत्री बनाए गए धार ही के डॉ. रफीक शेख ओर शकील खान की नियुक्ति को लेकर जरूर प्रदेश स्तर तक कांग्रेस की छीछालेदर हुई।
जब इस बात की शिकायत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ओर अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी तक पहुँची तो इस नई कार्यकरणी पर तत्काल रोक लगा दी गई।
सूत्रों की माने तो अब अगले कुछ दिनों में फिर से नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी जिसमें कांग्रेस से जुड़े वफादार निष्ठावान कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी।

 

 

Related posts

अविनाश डावर श्रमजीवी पत्रकार संघ के पुनः अध्यक्ष नियुक्त,विक्की सैयद महासचिव बनाए गए

madhyapradeshnewstrack

होली की ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों को काजी बाबा ट्रस्ट ने करवाया जलपान छाव में लगवाई कुर्सियां आइसक्रीम भी खिलवाई

madhyapradeshnewstrack

तीनो मुस्लिम बाहुल्य वार्डो में कांग्रेस जीत की दहलीज पर

madhyapradeshnewstrack

घर मे बेलन सड़क पर लाठी चलाएंगी महिलाएं

madhyapradeshnewstrack

बारीश से फसलें हुई बर्बाद, विधायक ने की मुआवजे की मांग

madhyapradeshnewstrack

राष्ट्रीय महासचिव विजय बहादुर सिंह “नन्हे ठाकुर” की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की बैठक

Leave a Comment