MadhyaPradesh News Track
क्राइम

सरकारी स्कूल के बच्चों को दी सायबर क्राइम ट्रैफिक व महिला अपराध की जानकारी

धार।
पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में आज पुलिस अधिकारियों द्वारा जागरुकता अभियान के तहत शासकीय स्कूल धार के छात्रों को सायबर अपराध महिला संबंधी अपराध व यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई।

एसपी मनोज कुमार सिंह व एएसपी डॉ. इंद्रजीत बाकलवार के निर्देशन सीएसपी रविन्द्र वास्कले के मार्गदर्शन में स्कूल व कालेजो में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को महिला संबंधित अपराध सायबर अपराध यातायात के नियमो की जानकारी देने के लिए नौगांव टीआई सविता चौधरी ट्रैफिक इंचार्ज सूबेदार रोहित निक्कम सायबर सेल इंचार्ज भेरुसिंह देवड़ा को निर्देशित किया गया था।
जिसको लेकर आज महिलाओ के खिलाफ हिंसा उन्मूलन अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में थाना नौगांव परिसर के मिटिंग हाल में शासकीय जनजातीय कन्या सिनियर छात्रावास शासकीय जनजातीय संयुक्त कन्या छात्रावास शासकीय जनजातीय संयुक्त बालक छात्रावास धार एवं शासकीय जनजातीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास धार के किशोर किशोरीयों का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों का पुलिस के प्रति जो नकारात्मक सोच या डर है उसको दूर करके उनको बाल हितेषी एवं बच्चों को अपनी बात खुल के करने के लिए था। कार्यक्रम में नौगांव टीआई सविता चौधरी द्वारा छात्रों को बच्चों से संबंधित कानुन बाल संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया गया तथा थाने के बाल मित्र कक्ष का भी अवलोकन कराया गया।बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उनि फुलकुवंर सिसोदिया ने बच्चों से संबंधित मामले में पुलिस किस तरह कार्य करती है विस्तार से बताया गया।
सायबर सेल इंचार्ज भेरुसिंह देवड़ा द्वारा आनलाईन फ्राड़ सोशल मीडिया फ्राड लोन फ्राड ओएलएक्स फ्राड टावर कनेक्शन के नाम पर धोखाधडी आदि के बारे में सायबर क्राइम को लेकर बताया व सायबर फ्राड हो जाने पर तत्काल नेशनल सायबर हेल्प लाईन नम्बर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराने तथा सायबर क्राइम से बचने के उपाय व सायबर जागरुकता के बारे में जरूरी जानकारी दी।
ट्रैफिक इंचार्ज सूबेदार रोहित निक्कम ने सड़क पर यातायात नियमो का पालन करने एवं वाहन चलाते समय हेलमेट की अहमियत के बारे में बच्चों को बताया।

इस कार्यक्रम में जिला समन्वयक ममता एचआईएमसी राजेश शर्मा नौगांव टीआई सविता चौधरी व उनकी टीम ट्रैफिक इंचार्ज सूबेदार रोहित निक्कम व उनकी टीम सायबर सेल इंचार्ज भेरुसिंह देवड़ा सायबर सेल धार के प्रशांत सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

आईपीएस सुजावल जग्गा सादी वर्दी में पहुँचे टांडा हर गाड़ी की “कुंडली” चेक की वाहन चोरी रोकने के लिए नई रणनीति

madhyapradeshnewstrack

थाना राजोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता मोटर साईकिल चोर गिरोह गिरफ्तार 06 बाईक बरामद

राणापुर में नशीले पदार्थ का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी नशे के नाम पर बिक रही हे मौत

65 हजार का अंतरराज्यीय इनामी डकैत गिरफ्तार, मर्सिडीज कार से करता था डकैती

madhyapradeshnewstrack

आज़ाद नगर में हुई बच्ची की हत्या पर सख्त हुए मुख्यमंत्री जल्द आरोपी को सजा दिये जाने के निर्देश

madhyapradeshnewstrack

दस हजार का फरार इनामी डकैत चेतन गिरफ्तार

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment