MadhyaPradesh News Track
प्रदेशमध्यप्रदेश

होली की ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों को काजी बाबा ट्रस्ट ने करवाया जलपान छाव में लगवाई कुर्सियां आइसक्रीम भी खिलवाई

इंदौर।(आरेफा शेख)
इंदौर के आजाद नगर कोहिनूर कॉलोनी में कल बेहतरीन नजारा देखने को मिला जहाँ होली ओर जुमे की नमाज की ड्यूटी में तैनात पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी जब गर्मी से परेशान हुए तो सामजिक काम करने वाली संस्था काजी बाबा ट्रस्ट के सदस्यों ने पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के बैठने के लिए छाव में कुर्सियों का इंतेजाम करवाया साथ ही उनके लिए ठंडे पानी की बोतलें नाश्ता ओर आइसक्रीम की व्यवस्था भी की जिस पर कोहिनूर कॉलोनी पॉइंट पर मौजूद पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने काजी बाबा ट्रस्ट के सदस्यों का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

काजी बाबा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ.सैयद शाहनवाज अली ने बताया कि सूफी संत सैयद नजर अली बाबा साहब की सरपरस्ती में काजी बाबा ट्रस्ट हमेशा सभी धर्मों के लोगों की मदद के लिए तैयार रहती है ट्रस्ट हर साल देश के लिए शहीद हुए वीर सैनिकों की याद में रक्तदान शिविर आयोजित करती है साथ ही शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं के लिए फंड भी जुटाती है।
कल होली ओर रमजान के चलते जुमे के अवसर पर सुबह से ड्यूटी कर रहे पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को ठंडा पानी बैठने के लिए कुर्सी नाश्ता ओर आइसक्रीम दी गई और होली की मुबारकबाद देते हुए उनका आभार जताया।
इस दौरान काजी बाबा ट्रस्ट के हाफिज इरफान हाफिज मुजफ्फर जहीरुद्दीन शेख नाजिम शेख मोइन शेख इमरान कादरी मिर्जा आमिर बेग सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

राष्ट्रीय महासचिव विजय बहादुर सिंह “नन्हे ठाकुर” की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की बैठक

घर मे बेलन सड़क पर लाठी चलाएंगी महिलाएं

madhyapradeshnewstrack

हर घर तिरंगा अभियान में मुस्लिम समाज देगा पाँच सौ झंडे

madhyapradeshnewstrack

साहब हम बेघर हो गए है कहाँ जाए- कारम डेम के प्रभावितों ने कलेक्टर को बताया दुखः

madhyapradeshnewstrack

लव मैरिज करने पर बहन को देता था गालियां, गुस्साए जीजा ने फेंक दिया काकड़ा खो की खाई में जबलपुर पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

madhyapradeshnewstrack

वाह ठाकरे साहब आपने तो कमाल कर दिया धार पुलिस का सर फख्र से उचा हो गया है

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment