MadhyaPradesh News Track
प्रदेशमध्यप्रदेश

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर मुस्लिम समाज धार ने विजय स्तंभ पर किया विरोध प्रदर्शन मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

धार।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर देश सहित पूरे प्रदेश में आक्रोश व्याप्त है पहलगाम आतंकी हमले को लेकर धार के मुस्लिम समाज ने कड़ी निंदा की है पहलगाम आतंकवादी हमले के विरोध में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन बस स्टैंड स्थित विजय स्तंभ पर इकट्ठा हुए और आतंकी हमले का कड़ा विरोध करते हुए हमले में शहीद हुए देशवासियों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।

आज धार शहर काजी वकार सादिक के नेतृत्व में शहर की सभी मस्जिदों के इमाम और मदरसों के सदर सहित धार शहर के मुस्लिम संगठन बस स्टैंड स्थित विजय स्तंभ पर एकत्रित हुए और पहलगांव की आतंकवादी घटना का विरोध दर्ज करवाते हुए मृत लोगों की याद में मोमबत्ती जलाकर खिराजे अकीकत पेश की।
उर्स कमेटी धार के सचिव जावेद अंजुम एडवोकेट व शहर काजी वकार सादिक ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों के साथ जो कायराना हरकत की है उसकी हम घोर निंदा करते हैं।
इस हमले में जो लोग शहीद हुए है उनके प्रति श्रद्धांजलि ओर उनके परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हैं इस दुःख की घड़ी में शहीद हुए लोगों के परिजनों के साथ हम लोग ओर भारत का हर नागरिक मजबूती के साथ खड़ा है।
हम सरकार से मांग करते हैं कि जो लोग आतंकवाद फैला रहे हैं ओर आतंकी घटना कर रहे हैं उनको जो पाल रहे हैं और हमारे देश मे भेज रहे हैं ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार ऐसी सख्त कार्यवाही करे कि इन आतंकवादियों की रूह कांप जाए ओर हमारे देश की तरफ वो नजर उठाकर भी न देखे।
इस दौरान मुस्लिम समाज के वरिष्ठजनों सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

Related posts

राष्ट्रीय महासचिव विजय बहादुर सिंह “नन्हे ठाकुर” की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की बैठक

झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया

madhyapradeshnewstrack

निष्कासन के बजाए बागियों को बांटे पद तो दिल्ली में मचा बवाल, प्रदेश कार्यकारिणी पर तत्काल लगाई रोक

madhyapradeshnewstrack

डॉ.अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-महू लोकसभा क्षेत्र को दी नई ट्रेन की सौगात

madhyapradeshnewstrack

होली की ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों को काजी बाबा ट्रस्ट ने करवाया जलपान छाव में लगवाई कुर्सियां आइसक्रीम भी खिलवाई

madhyapradeshnewstrack

पर्यवेक्षक वंदना खरे के खिलाफ आशा कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा,शासन से की कार्यवाही की मांग

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment