MadhyaPradesh News Track
आध्यत्म

ईदुल अजहा कुर्बानी त्याग व बलिदान का पर्व-शहर काजी

देश प्रदेश में सादगी के साथ मनाया गया ईदुल अजहा का पर्व

धार।
प्रदेश भर में ईद उल अजहा का पर्व सादगी से मनाया गया धार की लाट मस्जिद ईदगाह पर मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने पहुँच कर ईद की नमाज अदा की धार शहर काजी वकार सादिक ने ईद की नमाज अदा करवाई ओर खुतबा दिया उसके बाद मुस्लिम धर्मावलंबियों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

धार शहर काजी वकार सादिक ने मुस्लिम समाजजन को ईद ओर कुर्बानी के बारे में बताया उन्होंने बताया कि इंसान को अपनी प्यारी से प्यारी चीज अल्लाह की राह में देने का इरादा रखना चाहिए।
शहर काजी ने बताया की ईद उल अजहा की नमाज सादगी से अदा की गई यह पर्व हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की याद में मनाया जाने वाला पर्व है पूरे शहर के मुस्लिम समाजजनों ने शाही लाट मस्जिद में सुबह 9:30 बजे ईद की नमाज अदा की है सभी ने देश प्रदेश व शहर में अमन चैन ओर अच्छी बारिश की दुआ की है।
ईद उल अजहा का पैगाम है कि इसे सिर्फ जानवरों की कुर्बानी के तौर पर न देखा जाए इस पर्व से अरबों खरबों रुपए का व्यापार होता है गरीब लोग मवेशी पालते हैं और मंडी में बेचने पर उन्हें अच्छे भाव मिल जाते हैं वही दुनिया के अस्सी प्रतिशत लोग मांसाहारी होते है और यह भोजन सबसे महंगा होता है आज के दिन करोड़ो गरीबों को यह भोजन मुफ्त में मिलता है जानवर का चमड़ा खाल ओर कई चीजों से सामान बनाया जाता है जिससे मजदूरों को रोजगार भी मिलता है इकोनॉमी में काफी इजाफा होता है प्रशासन ने भी अच्छी व्यवस्था की है सभी को हमारी तरफ से ईद की शुभकामनाएं शहर काजी वकार सादिक ने कहा कि अच्छा इंसान वह है जो गरीबों का भी ख्याल रखता है और उनके सुख-दुख में काम आता है।

इसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने शहर काजी और समाज जनों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी अधिकारियों ने शहर काजी को पुष्पमाला और बुके देकर ईद की बधाई दी।
शहर काजी वकार सादिक ने पुलिस प्रशासन नगर पालिका का आभार मानते हुए पूरे जिले में ईद की बेहतरीन व्यवस्था करने पर धन्यवाद भी दिया।

Related posts

बारिश के लिये जतन, पैदल अलम लेकर निकले मुस्लिम समाजजन

madhyapradeshnewstrack

हजरत सैयद नासीर जंग वली रे.अ.का उर्स धूमधाम से मनाया

madhyapradeshnewstrack

अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती पर राणापुर में सर्व ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया

कलेक्टर एसपी ने किये हवाई फायर,शस्त्र भी पूजे

madhyapradeshnewstrack

धार आए सैयद अमीनुल कादरी,तेज बारिश के बीच किया जबरदस्त बयान

madhyapradeshnewstrack

यौमे आशूरा पर इमाम हुसैन को किया याद

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment