MadhyaPradesh News Track
ताजा खबर

देश के वीर सैनिकों के नाम रहेगा श्री श्याम हॉस्पिटल का शुभारंभ कार्यक्रम

कारगिल युद्ध में 17 गोलियां खाने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव करेंगे अस्पताल का शुभारंभ आज आएंगे धार

धार।
जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सेवा देने वाले श्री श्याम हॉस्पिटल के नवीन परिसर का कल गर्ल्स कॉलेज के सामने भव्य शुभारंभ होने जा रहा है जिसको लेकर केवल श्री परिवार व श्री श्याम हॉस्पिटल की ओर से सभी तैयारीयां पूरी कर ली गई है यह कार्यक्रम देश के वीर सपूतों के नाम रहने वाला है।
शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
कैप्टन यादव को कारगिल युद्ध में टाइगर हिल पर लड़ाई लड़ते हुए 17 गोलिया लगी थी लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव आज 23 जून को शाम 4:00 बजे धार पहुंचेंगे जिनका कैलाश नगर रहवासी संघ व जिले के प्रसिद्ध उद्योगपति समाजसेवी विजय बहादुर नन्हे सिंह ठाकुर के नेतृत्व में केवल श्री परिवार द्वारा कैलाश नगर कॉलोनी गेट पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद 4:30 धार कॉलेज के शहर कार्यालय जाट धर्मशाला के पीछे सुंदरबन कॉलोनी में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया है यही उनका स्वागत यादव समाज धार द्वारा भी किया जाएगा।
24 जून सुबह 10:30 बजे नवीन अस्पताल परिसर गर्ल्स कॉलेज के सामने मांडू रोड धार के शुभारंभ कार्यक्रम के साथ मंचीय कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें मुख्य अतिथि कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा रहेंगे।
साथ ही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर धार विधायक नीना वर्मा पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव भाजपा जिलाध्यक्ष नीलेश भारती उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता धार के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ ए.के.चौधरी करेंगे।
यह जानकारी श्री श्याम हॉस्पिटल के डॉ आशीष चौहान ने दी।

 

Related posts

तीन दिन में लगातार चार हादसे मासूम की मौत का कौन है जिम्मेदार

madhyapradeshnewstrack

रेपिड एक्शन फोर्स ने किया शहर में फ्लैग मार्च

madhyapradeshnewstrack

नकली खाद बनाने के गोदाम पर छापा, दुकान भी सील

madhyapradeshnewstrack

अफवाहों के चलते शहर के पेट्रोल पंपों पर लगी कतारे जाम की स्थिति पुलिस बुलानी पड़ी

madhyapradeshnewstrack

बस दुर्घटना पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख,मुख्यमंत्री ने दी एकनाथ शिंदे को जानकारी

madhyapradeshnewstrack

टीआई ने महिला अधिकारी को गोली मारने के बाद कि आत्महत्या

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment