MadhyaPradesh News Track
स्वास्थ्य

सिविल सर्जन की अपील पर निजी चिकित्सक संगठन ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर शुरू किया

झाबुआ(मुजफ्फर शेख)
निजी चिकित्सक संगठन द्वारा समय-समय पर प्रति वर्ष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया जाता है वर्तमान में जिला चिकित्सालय झाबुआ स्थित ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए संगठन द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन प्रारम्भ किया गया है।


निजी चिकित्सक संगठन ने अधिक से अधिक रक्त संगृहण स्वैच्छिक कार्य करवाने का निर्णय लिया ताकि जरूरतमंदो को समय पर ब्लड बैंक द्वारा रक्त प्रदान किया जा सके चार चरण में ये शिविर को प्रारंभ किया गया हे जिसमें पहले चरण में राणापुर उदयगढ झाबुआ पेटलावाद थांदला टाडी के निजी चिकित्सकों ने अपना कीमती रक्त देकर लोगों को फायदा पहुंचाने वाला कार्य किया ओर स्वैच्छिक रक्त दान शिविर आयोजन में शामिल हुए।
वहीं निजी चिकित्सक संगठन के अध्यक्ष डॉ.एल.एस राठौर ओर उपाध्यक्ष डॉ लोकेश दवे सचिव डॉ अरविंद दतला ने जिले के सभी डॉक्टर्स और लोगों को रक्त दान के लिए प्रेरित किया ओर स्वैच्छिक रक्त दान शिविर को सफल बनाने की अपील की है।
सचिव डॉ अरविंद दतला ने बताया कि ब्‍लड डोनेट करने से पहले इन बातों का ध्‍यान रखने की आवश्यकता है।
अगर आप ब्‍लड डोनेट करने जा रहे हैं तो आपको अच्‍छी नींद लेना जरूरी है अगर नींद पूरी न हुई हो तो इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है शरीर और कमजोर हो सकता है और चक्कर आने और थकान जैसी द‍िक्‍कतें हो सकती हैं।
अगर आप ब्‍लड डोनेट करने जा रहे हैं ताे आपको किसी तरह का इंफेक्शन है तो इससे बचना चाह‍िए या फ‍िर सर्दी-जुकाम की समस्‍या होने पर भी ब्‍लड डोनेट करने से बचना चाह‍िए।
अगर आपने हाल फ‍िल्‍हाल में अपनी बॉडी पर कोई भी टैटू बनवाया है तो आपको ब्‍लड डोनेट करने से बचना चाह‍िए।
रक्तदान एक महादान है जो किसी की ज़िंदगी बचा सकता है लेकिन हर कोई रक्तदान नहीं कर सकता रक्तदान करने से पहले कुछ बातों का जानना बेहद ज़रूरी है ताकि यह प्रक्रिया दाता और प्राप्तकर्ता दोनों के लिए सुरक्षित रहे।
उन्होंने बताया कि 18 से 65 वर्ष की आयु के स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं रक्तदाता का वजन कम से कम 50 किलोग्राम होना चाहिए रक्तदान से पहले हीमोग्लोबिन की जांच की जाती है पुरुषों में यह कम से कम 13 g/dL और महिलाओं में 12.5 g/dL होना चाहिए रक्त दान के दिन व्यक्ति को बुखार सर्दी फ्लू या किसी तरह का संक्रमण नहीं होना चाहिए साथ ही किसी भी तरह की रक्त-जनित बीमारी एचआईवी हेपेटाइटिस नहीं होना चाहिए।

Related posts

शुगर ओर मोटापा है सभी बीमारियों की जड़-डॉ.अशोक जैन

madhyapradeshnewstrack

राणापुर नगर परिषद अध्यक्ष ने साफ सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया

धारेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित,आग से बचाव समेत मिली कई खामियां

madhyapradeshnewstrack

जिले भर में मिठाई की दुकानो पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा निरंतर कार्यवाही जारी

madhyapradeshnewstrack

भगवान भरोसे चल रहा बाकानेर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,ग्रामीण परेशान

madhyapradeshnewstrack

दूध में मिलावट की लगातार शिकायतें, दूध एवं उत्पादो के 8 नमूने जांच हेतु लिए

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment