MadhyaPradesh News Track
क्राइम

ऑनलाइन फ्रॉड सायबर क्राईम से बचाने सायबर सेल ने किया जागरूक

(धार)

आज नगर में सायबर सेल धार द्वारा सायबर जागरुकता फैलाने के लिये स्थानीय सिल्वर हिल्स स्थित पाठशाला लायब्रेरी में सायबर जागरुकता सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमे सायबर संबधिंत अपराधो ओर उनके रोकथाम के लिये जानकारी साझा की गई एवं छात्र छात्राओं को पुलिस मुख्यालय से प्राप्त सायबर जागरुकता के पेम्प्लेट भी बाटे गये।

उक्त सेमिनार में सायबर क्राइम धार के सब इंस्पेक्टर धीरज सिंह राठौड़ एवं सायबर सेल धार की टीम द्वारा ऑनलाइन एवं महिलाओं संबधिंत सायबर अपराधो के बारे में विस्तार से बताया गया।
सेमिनार में सायबर क्राईम ओर फ्रॉड से बचने के लिये कुछ जरूरी बिंदुओं पर बात की गई

ऑनलाइन फ्रॉड-

किसी भी अनजान फोन नम्बर पर अपनी ओटीपी शेयर न करे किसी भी व्यक्ति को अपने खाते की जानकारी प्रदाय न करे।

सायबर स्टॉकिंग-

सोशल मिडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति की रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करे ओर उनसे अपनी पर्सनल फोटो शेयर न करें।

सायबर फिशिंग-

सोशल मिडिया प्लेट फार्म पर किसी भी प्रकार की सस्ती शापिंग न करें भरोसेमंद ऑनलाइन शॉपिंग साईट से ही खरीदारी करें।
गूगल पर किसी भी कस्टमर कम्पनी जैसे फोन पे गूगल पे या किसी के भी नम्बर सर्च न करे संबधिंत कम्पनी से सही हेल्पलाईन नम्बर लेकर ही बात करें।
सेमिनार में बताया गया कि साइबर क्राइम केवल सोशल मीडिया पर संदेश भेजना ही नहीं बल्कि और भी बहुत से तरीको से साइबर क्राइम होता है इसके साथ ही साइबर क्राइम के प्रकारों पर भी चर्चा की गई महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए एमपी ई-कॉप एप की जानकारी भी साझा की गयी ।
कार्यक्रम में साइबर सेल के सब इंस्पेक्टर श्री धीरज सिंह राठौर , आरक्षक सचिन मिश्रा प्रशान्त सिंह, राहुल जायसवाल , आदर्श सिंह रघुवंशी एवं पाठशाला लायब्रेरी के संचालक विशाल मकवाना, रितेश पाटीदार एवं पचास से अधिक छात्र छात्राओ ने भागीदारी की ।

Related posts

सरकारी स्कूल के बच्चों को दी सायबर क्राइम ट्रैफिक व महिला अपराध की जानकारी

madhyapradeshnewstrack

शातिर ईरानी गैंग का चेन स्नैचर गिरफ्तार,पुणे से पकड़ लाई नोगाँव पुलिस

madhyapradeshnewstrack

कुख्यात”लेडी डॉन” के कारनामे सुनकर उड़ जाएंगे आपके होंश,पहले से दर्ज हैं कई मामले

madhyapradeshnewstrack

आज़ाद नगर में हुई बच्ची की हत्या पर सख्त हुए मुख्यमंत्री जल्द आरोपी को सजा दिये जाने के निर्देश

madhyapradeshnewstrack

किसान की हत्या करने वाला डकैत गिरफ्तार, नजरू सरपंच का हत्यारा भी धराया

madhyapradeshnewstrack

नोगाँव में हुई चोरी के आरोपी को क्राईम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment