MadhyaPradesh News Track
ताजा खबर

बस दुर्घटना पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख,मुख्यमंत्री ने दी एकनाथ शिंदे को जानकारी

धार@विक्की सैयद
आज सुबह धार से बड़ी अनहोनी की खबर सामने आ रही है इंदौर से महाराष्ट्र के लिये निकली यात्री बस अनियंत्रित होकर पुल को तोड़ती हुई खलघाट के करीब  नर्मदा नदी में जा गिरी है बस में महिलाओं बच्चो सहित पंद्रह से बीस लोगो के सवार होने की जानकारी सामने आई है खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू टीम ओर गोताखोरों ने करीब दस  बारह शव बाहर निकाले है साथ ही कई लोगो को बचाया भी गया है।मोके पर कमिश्नर पवन कुमार शर्मा और आईजी राकेश गुप्ता खलघाट पहुँच गए हैं। उन्होंने तेज बरसात के बीच राहत कार्य का मुआयना किया।

साथ ही धार कलेक्टर डॉ. पंकज जैन,खरगोन कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम, धार एसपी आदित्य प्रताप सिंह समेत प्रशासनीक अमला मौजूद है मुख्यमंत्री लगातार प्रशासन के संपर्क में है वही नर्मदा नदी में गिरी बस को भी बाहर निकाल लिया गया है।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक-
दुर्घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है पीएमओ के ऑफिशियल टिवीटर हैंडल से टिवीट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने की एकनाथ शिंदे से बात-

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से फोन पर चर्चा कर स्थिति से अवगत करवाया एवं महाराष्ट्र के यात्रियों के शव ससम्मान भेजने की जानकारी दी।

 

 

Related posts

टीआई ने महिला अधिकारी को गोली मारने के बाद कि आत्महत्या

madhyapradeshnewstrack

नकली खाद बनाने के गोदाम पर छापा, दुकान भी सील

madhyapradeshnewstrack

रेपिड एक्शन फोर्स ने किया शहर में फ्लैग मार्च

madhyapradeshnewstrack

देश के वीर सैनिकों के नाम रहेगा श्री श्याम हॉस्पिटल का शुभारंभ कार्यक्रम

तीन दिन में लगातार चार हादसे मासूम की मौत का कौन है जिम्मेदार

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment