MadhyaPradesh News Track
क्राइम

क्राईम ब्रांच ने बोला जुए के अड्डे पर धावा लाखों रुपये के साथ 32 जुएबाज पकड़ाए

धार।
पुलिस कप्तान आदित्य प्रताप सिंह के निर्देश पर क्राइम ब्रांच ने बदनावर क्षेत्र में चल रहे जुए के बड़े अड्डे पर छापा मारकर लाखो रुपए जप्त करते हुए 32 जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
जुआरियो से कार मोटरसाइकिल मोबाईल सहित लाखो रुपये नगदी ओर ताशपत्ती जप्त की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्राईम ब्रांच डीएसपी निलेश्वरी डावर को सूचना मिली थी कि ग्राम घटगारा में पेट्रोल पंप के पास होटल ग्रीन मालवा में जुए का बड़ा अड्डा संचलित किया जा रहा है जहाँ इंदौर उज्जैन बड़वानी महेश्वर बदनावर बड़नगर खाचरोद ओर अन्य जगह से जुआरी लाखों रुपये की हार जीत कर रहे हैं।


सूचना मिलते ही क्राईम ब्रांच ने रात में होटल ग्रीन पर दबिश देकर 32 जुआरियो को गिरफ्तार करते हुए एक लाख साठ हजार से अधिक की राशि बरामद की है।
पुलिस ने होटल को भी सील कर दिया है और संचालक पर भी कार्यवाही की तैयारी की जा रही है।

 

Related posts

किसान की हत्या करने वाला डकैत गिरफ्तार, नजरू सरपंच का हत्यारा भी धराया

madhyapradeshnewstrack

आज़ाद नगर में हुई बच्ची की हत्या पर सख्त हुए मुख्यमंत्री जल्द आरोपी को सजा दिये जाने के निर्देश

madhyapradeshnewstrack

कुख्यात”लेडी डॉन” के कारनामे सुनकर उड़ जाएंगे आपके होंश,पहले से दर्ज हैं कई मामले

madhyapradeshnewstrack

सायबर सेल धार ने सिखाए सायबर क्राईम से बचने के गुर

madhyapradeshnewstrack

सदर बाजार थाना क्षेत्र में बड़ी चोरी की वारदाते,धार्मिक स्थल को बनाया निशाना

पुलिस कप्तान की सोशल पुलिसिंग के आने लगे सुखद परिणाम जिलें में अवैध जुए सट्टे के विरुध्द बड़ी कार्यवाही

Leave a Comment