MadhyaPradesh News Track
क्राइम

भूमाफियाओं के हौंसले बुलंद कोर्ट के आदेशों की अवहेलना के साथ ही जमीन मालिक पर धारदार हथियारों से किया जानलेवा हमला

धार।
धार जिले में भूमाफियाओं के हौंसले बुलंद हैं किसान की जमीन पर अवैध कब्जा करने की नीयत से ग्राम तोरनोद में किसान पिता पुत्र पर चाकू डंडों से जानलेवा हमला किया गया है जबकि जमीन का मामला कोर्ट में चल रहा है फिलहाल पुलिस ने दोनो पक्षो पर मामला दर्ज कर लिया है।

मारपीट की घटना में घायल पीड़ित गंगाधर पाटीदार निवासी तोरनोद की पत्नी सुनीता पाटीदार ने धार पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि मेरे मालकी व अधिपत्य की भूमि सर्वे क्रमांक 30/02/1 व 2 ग्राम तोरनोद में स्थित है यह जमीन उन्होंने माया बाई पति दशरथ राहुल पिता दशरथ सुमित्रा बाई पिता शंकर कुलमी से रजिस्टर्ड लिखा पढ़ी के बाद सन 2014 ओर 2017 में खरीदी थी।

रजिस्ट्री के आधार पर राजस्व रिकॉर्ड में सुनीता बाई के नाम से नामांतरण हो गया था और खरीदी दिनांक से आज तक इस जमीन पर सुनीता बाई के परिवार का मालिकाना कब्जा है और उनका परिवार इस जमीन पर खेती कर रहा है।।
लेकिन कुछ समय बाद दशरथ के मन मे खोट आ गई और उसने षड्यंत्र रचकर अपनी बेटी को इस जमीन में हिस्से के लिए खड़ा किया और मामला कोर्ट पहुँचा जिसके बाद कोर्ट ने सुनीता बाई के पक्ष में स्टे देते हुए उनके कब्जे की जमीन पर किसी प्रकार के हस्तक्षेप ओर अंतरण नही करने का आदेश दिया था।
कोर्ट के आदेश के बावजूद दशरथ ने बाले बाले इस जमीन को पीथमपुर तहसील के माधवपुरा निवासी हरिराम जामलिया को बेच दिया उसके बाद दशरथ उसके पुत्र और हरिराम द्वारा लगातार सुनीता बाई के परिवार को जमीन से कब्जा हटाने के लिए डराया धमकाया जा रहा है जिसकी रिपोर्ट पीड़ित परिवार ने नोगाँव थाने पर भी की थी लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
वही 04 अगस्त सुबह नो बजे आरोपित दशरथ राहुल हरिराम राहुल पिता अजय सुरेश बैरागी निवासी जेतपुरा उनकी जमीन पर खंभे लगाने लगे जब सुनीता बाई के पुत्र राघव ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन आरोपितों ने राघव को जान से मारने की नीयत से डंडे ओर चाकू से हमला कर दिया जब राघव के पिता गंगाधर पाटीदार उसे बचाने आए तो आरोपितों ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया जिससे गंगाधर के पेट के पास चाकू लग गया अधिक खून बह जाने पर उन्हें धार के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है।वही उनके पुत्र राघव का हाथ टूट गया ओर चाकू से किए गए वार से कई जगह खरोंचे आई है।
पूरी घटना के बाद परिवार डरा हुआ और एसपी से मांग की है कि आरोपितों पर सख्त कार्यवाही की जाए और परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

Related posts

पर्यटकों पर हमला आतंकियों की कायराना हरकत-मुस्लिम पंच सदर राणापुर

madhyapradeshnewstrack

पुलिस ने चलाया ऑपरेशन प्रहार कुख्यात हथियार तस्कर लखन सिकलीगर गिरफ्तार

madhyapradeshnewstrack

सदर बाजार थाना क्षेत्र में बड़ी चोरी की वारदाते,धार्मिक स्थल को बनाया निशाना

दो पहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, धार झाबुआ इंदौर से चोरी किये दस वाहन बरामद

madhyapradeshnewstrack

65 हजार का अंतरराज्यीय इनामी डकैत गिरफ्तार, मर्सिडीज कार से करता था डकैती

madhyapradeshnewstrack

पुलिस कप्तान की सख्ती से आई अपराधों में कमी थाना प्रभारियों को ताकीद न बिगड़े सौहाद्र

Leave a Comment