MadhyaPradesh News Track
क्राइम

धार में आबकारी विभाग की कार्यवाही 02 अक्टूबर शुष्क दिवस पर खपाये जाने के लिए खेत पर रखी गई भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त हुई

धार@विक्की सैयद

02 अक्टूबर गांधी जयंती पर शराब दुकानें पूरी तरह बंद रहती है जिसका फायदा उठाने के लिए अवैध शराब तस्कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब खपाने के लिए जमा कर लेते हैं।
धार आबकारी विभाग ने कल बड़ी कार्यवाही करते हुए एक खेत पर छुपाकर रखी गई 80 पेटी अवैध शराब को जप्त किया है जिसकी कीमत सात लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के आदेश उपायुक्त आबकारी संभाग इंदौर संजय तिवारी ओर सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन में वृत्त धार में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी अधिकारी प्रशांत मंडलोई के नेतृत्व में टीमो ने दबिश दी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अनारद में एक खेत में टिन शेड की टापरी में भारी मात्रा में अवैध शराब रखी गई है जो शुष्क दिवस पर खपाई जाना है।
जिस पर आबकारी अमले ने तत्काल कार्यवाही करते हुए टापरी की तलाशी ली जिसमे रॉयल चैलेंज व्हिस्की बैगपाइपर व्हिस्की रॉयल स्टैग व्हिस्की सिग्नेचर व्हिस्की लंदन प्राइड व्हिस्की ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की 8पीएम व्हिस्की लंदन प्राइड वोदका मैकडॉवेल नंबर 01 रम लेमाउंट बियर की कुल 732.84 बल्क लीटर जप्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जाँच में लिया है।
पूरी कार्यवाही की नवीन विधान की निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से वीडियो ग्राफी भी करवाई गई है जप्त शराब की कुल अनुमानित कीमत लगभग रुपये सात लाख रुपये बताई जा रही है।
इस पूरी कार्यवाही में कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत मंडलोई नानूराम अलावा आबकारी उप निरीक्षक राज कुमार शुक्ला मुख्य आरक्षक कैलाश बघेल आरक्षक राजेन्द्र पवार रामसिंह बामनिया शकुन्तला खराड़ी आशीष माली पवन ठाकुर का प्रशंसनीय योगदान रहा है।

Related posts

धार एसपी की बड़ी कार्यवाही कई राज्यों में वांटेड हथियार तस्कर आए पकड़ में 35 मामले है दर्ज

madhyapradeshnewstrack

अवैध हथियारों के सौदागर गिरफ्तार, पिस्टल कट्टे सहित चोरी की कार जप्त

madhyapradeshnewstrack

आईपीएस सुजावल जग्गा सादी वर्दी में पहुँचे टांडा हर गाड़ी की “कुंडली” चेक की वाहन चोरी रोकने के लिए नई रणनीति

madhyapradeshnewstrack

मकान खुदाई के दौरान मजदूरों को मिला खजाना,कोतवाली पुलिस ने पकड़ा

madhyapradeshnewstrack

दस हजार का फरार इनामी डकैत चेतन गिरफ्तार

madhyapradeshnewstrack

क्राईम ब्रांच ने बोला जुए के अड्डे पर धावा लाखों रुपये के साथ 32 जुएबाज पकड़ाए

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment