MadhyaPradesh News Track
क्राइम

65 हजार का अंतरराज्यीय इनामी डकैत गिरफ्तार, मर्सिडीज कार से करता था डकैती

धार@विक्की सैयद
लूट चोरी डकैती हत्या जैसे जघन्य अपराधों के लिए किसी समय बदनाम रहे धार जिले के बाग टांडा मनावर ओर जामिया भूतिया क्षेत्रो में पुलिस की धाक जमाने ओर अपराधियों में खोफ पैदा करने एवं जिले के अपराध दर को कम करने के लिये पुलिस कप्तान आदित्य प्रताप सिंह लगातार सक्रिय रूप से काम रहे है।
एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने जिले के फरार वारन्टी, गुंडे बदमाशो को पकड़ने के लिये अनोखा अभियान चला रखा है जिसके चलते कई कुख्यात अपराधी सलाखों के पीछे पहुच गए है व कई अपराधों से तौबा कर चुके है।
इसी अभियान के तहत पुलिस के हाथ एक ऐसा कुख्यात अपराधी आया है जिसका नाम सोमला पिता बदन भील निवासी बड़ी कदवाल थाना बोरी जिला आलीराजपुर है जो अंतरराज्यीय डकैत है जिस पर अलग अलग थानों में करीब 18 मामले दर्ज है वही ये बदमाश रायफल लूटने के लिए भी कुख्यात है सबसे बड़ी बात इस शातिर बदमाश पर 65 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित है।

पुलिस कप्तान आदित्य प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि टांडा पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश अम्बासोटी घाट पर लूट की नियत से योजना बना रहे हैं जिस पर तत्काल एडिशनल एसपी देवेंद्र पाटीदार एवं एसडीओपी कुक्षी दिलीप सिंह बिलवाल के मार्गदर्शन में दो टीमो का गठन किया गया टीमो द्वारा घेराबंदी करने पर बदमाशों द्वारा मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश की जिस पर पुलिस टीमो द्वारा एक मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया वही तीन आरोपी भागने में कामयाब हो गए।
गिरफ्तार बदमाशों में सोमला पिता बदन सिंह भील बड़ी कदवाल थाना बोरी जिला आलीराजपुर एवं अम्बाराम पिता गंगाराम निवासी गातला थाना टांडा है जिनके कब्जे से एक देशी कट्टा मय जिंदा कारतूस,एक फालिया,गोफन,बाइक जप्त की गई है वही तीन आरोपी रमेश,राजू,भुवान फरार हो गए है जिनकी तलाश की जा रही हैं।
पुलिस ने थाना टांडा में अपराध क्रमांक-177/22 धारा 399,402,25/27 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया है।

डकैत सोमला निकला 65 हजार का इनामी अपराधी-

आरोपी सोमला पिता बदन सिंह ने उसके साथियों के साथ मिलकर अलीराजपुर झाबुआ धार इंदौर आदि जिलों के थाना क्षेत्रों में साथ ही गुजरात के कई जिलों में गंभीर वारदातों को अंजाम दिया है आरोपी सोमला वर्ष 2017 से लगातार फरार चल रहा था आरोपी सोमला के विरुद्ध कुल 7 डकैती के प्रकरण,04 लूट, एक हत्या का प्रयास तथा अन्य गंभीर प्रकरण दर्ज है।
आरोपी सोमला खुद की गैंग भी चलाता है सोमला को पकड़ने के लिए इंदौर झाबुआ अलीराजपुर मैं कुल 65000 का इनाम घोषित किया हुआ है आरोपी सोमला से पूछताछ की जा रही है आरोपी द्वारा आसपास के जिलों में भी कई घटना को अंजाम देने की जानकारी सामने आई है आरोपी सोमला पर इंदौर के सांवेर बड़गोदा गुजरात के भानवढ़,मन्दरा सिटी कच्छ,अलीराजपुर के बोरी,झाबुआ के कोतवाली,अलीराजपुर के जोबट, धार के बाग,टांडा बोरी इंदौर के बेटमा सहित कई थानों पर मामलेे दर्ज हैं।

आरोपियों को गिरफ्तार करने में टांडा टीआई विजय वास्केले, एसआई अजीत सिंह,सायबर सेल धार के प्रशांत सिंह चौहान,आर. राहुल भदौरिया, आर. अंकित, आर. भानुप्रताप सिंह,आ.नीरज,राजकुमार, संदीप,सुरेश,मनीष पाल का विशेष योगदान रहा।

Related posts

पुलिस कप्तान की सोशल पुलिसिंग के आने लगे सुखद परिणाम जिलें में अवैध जुए सट्टे के विरुध्द बड़ी कार्यवाही

तितली भँवरे के भंवर में उलझ रहा युवाओं का भविष्य

madhyapradeshnewstrack

खजराना के चोर पकड़ लाई कोतवाली पुलिस, टीआई ने सात दिन में कर दिया लाखों की चोरी का खुलासा

madhyapradeshnewstrack

क्लिनिक बंद कर घर जा रहे व्यक्ति के साथ हुई लुट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया खुलासा

महिला थाना टीम के प्रयासों ने 35 परिवारों को टूटने से बचाया

madhyapradeshnewstrack

सदर बाजार थाना क्षेत्र में बड़ी चोरी की वारदाते,धार्मिक स्थल को बनाया निशाना

Leave a Comment