MadhyaPradesh News Track
राजनेतिक

व्यापमं से भी बड़ा है पोषण आहार महाघोटाला-पारस सकलेचा

धार।
आज प्रदेश कांग्रेस आरोप पत्र समिति के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य पारस सकलेचा,जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम,सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल,धरमपुरी विधायक पाचीलाल मेडा एवं अन्य कांग्रेसी नेताओं ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सन 2007-08 से लेकर 2021-22 तक प्रदेश में पंद्रह हजार करोड़ रुपए के पोषण आहार महाघोटाले का परत दर परत खुलासा किया है।कांग्रेसी नेताओं ने महालेखाकार केग की रिपोर्ट के आधार पर शिवराज सरकार पर व्यापम घोटाले से भी बड़ा पोषण आहार घोटाला करने का आरोप लगाया है साथ ही धार जिले में पोषण आहार में जो गोलमाल किया गया है उसकी जानकारी भी दी है।

पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने जानकारी देते हुए बताया शिवराज के संरक्षण में पोषण आहार में सन 2007-08 से लेकर 2020-21 तक लगभग पंद्रह सौ करोड का महा घोटाला किया गया है जो व्यापम घोटाले से भी चार कदम आगे है।
12 सितंबर 2022 को प्रधान महालेखाकार द्वारा पत्र के माध्यम से वर्ष 2018-19 एवं 20-21 की टेक होम राशन की जांच की ड्राफ्ट रिपोर्ट राज्य शासन को उनके अभिमत के लिए भेजी है जिससे स्पष्ट है कि बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं किशोर बालिकाओं की संख्या 70 से 90% तक बताते हुए उन्हें सड़ा गला पोषण आहार जो जानवरों को खिलाने के लायक भी नहीं था दे दिया गया और उसी का दुष्परिणाम है कि मध्य प्रदेश की शिशु मृत्यु दर देश में सबसे ज्यादा 46(2019) और मातृ मृत्यु दर 163 2017-19 है।
केग की रिपोर्ट के अनुसार धार सहित आठ जिलों में पोषण आहार की वर्ष 2018-19 से 20-21 तक जांच की तथा जिले में पोषण आहार में जमकर गोलमाल पाया गया जिले के तिरला,नालछा,उमरबन, मनावर तथा बदनावर ने बेसलाइन सर्वे प्रोफार्मा ही नहीं दिया गंधवानी ने टेक होम राशन का अप्रैल 2018 से मई 2018 तक मार्च 2019 से मार्च 2021 तक का रिकॉर्ड नहीं दिया मवाड़,कड़ोला खुर्द कोट भीडोता ने टेक होम राशन की प्राप्ति और वितरण का रिकॉर्ड ही नहीं बनाया जिससे साबित होता है कि पोषण आहार में बड़ा खेल किया गया है।
कांग्रेस नेताओं ने जिले में पोषण आहार घोटाले को लेकर बताया कि शाला त्यागी बालिकाओं की संख्या में मनमाफिक हेरफेर किया गया है शाला त्यागी बालिकाओं की बोगस संख्या बताई गई है पोषण आहार का क्षमता से ज्यादा उत्पादन कच्चे माल तथा उत्पादन की मात्रा में अंतर पाया गया है बिजली की खपत तथा उत्पादन मात्रा में असंतुलन भी है बोगस वितरण एवं वितरण हेतु वाहनों के फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर जिन ट्रकों के दिए गए हैं वह असल में स्कूटर कार टैंकर तथा आटो के नंबर हैं आहार वितरण करने वाले वहनों को एक करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया है राशन वितरण ना करना गुणवत्ता विहीन राशन का वितरण हितग्राहियों की संख्या में हेरफेर डी पी ओ एस तथा सीडीपीओएस का नियम अनुसार विजिट नहीं किया जाना सबसे बड़ी बात कई जिलों में कोरोना काल में 12 सौ करोड़ का पोषण आहार घर घर जाकर देना बताया जबकि पूरे समय कठोर लॉकडाउन लगा हुआ था इस महाघोटाले को दर्शाता है।
कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि एवं जब व्यापम महा घोटाला हुआ था तब वह विभाग भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास था और अब पोषण आहार महा घोटाला हुआ है तब भी विभाग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अधीन है इसी कारण उन्होंने ने 14 दिसंबर 2022 को विधानसभा में महालेखाकार की रिपोर्ट को आड़े हाथों लिया तथा इस महा घोटाले का जमकर बचाव किया।
बच्चे गर्भवती तथा धात्री महिलाओं एवं शाला त्यागी किशोर बालिका का राशन “शिव”शासन खा गया और इस महा घोटाले से ध्यान हटाने के लिए सरकार ने चीतो के विज्ञापन पर 100 करोड़ से ज्यादा खर्च कर दिए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी इस महा घोटाले को घर-घर तक जन जन तक ले जाएगी एवं प्रतिवर्ष हजारों करोड़ के महा घोटाले तथा प्रतिवर्ष डेढ़ करोड़ बच्चे माता तथा किशोर बालिकाओं का राशन चट करने वालों को बेनकाब करेगी।

Related posts

कांग्रेस विधायकों के लिए मांडव में होगा नव संकल्प शिविर का आयोजन

सरकारी लीज के टुकड़ों पर चल रहा जिला कांग्रेस कार्यालय,लीज का हजारों रुपये बकाया

धार के दामाद प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को हराया जिले भर में भाजपा ने मनाया जश्न

madhyapradeshnewstrack

मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीब और किसानों की ताकत बढ़ी- केंद्रीय मंत्री तोमर

madhyapradeshnewstrack

कांग्रेस के तिरला ब्लॉक प्रभारी राजेश राठौर व सह प्रभारी पंकज लोधा ने संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया

madhyapradeshnewstrack

निष्कासन के बजाए बागियों को बांटे पद तो दिल्ली में मचा बवाल, प्रदेश कार्यकारिणी पर तत्काल लगाई रोक

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment