MadhyaPradesh News Track
क्राइम

पेट्रोल पंप लूटने से पहले ही धराए सात घातक हथियारबंद बदमाश

धार।
पुलिस कप्तान आदित्य प्रताप सिंह एवं एएसपी देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में फरार व संपत्ति सम्बंधी अपराधों को लेकर विशेष अभियान चलाते हुए अपराधियों की धरपकड के साथ लगातार नजर रखी जा रही है एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है।

जिसके चलते कल रात में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोद में कोद-बिडवाल रोड पर एचपी कंपनी के गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास पुलिया पर खेत में 6 -7 व्यक्ति खतरनाक हथियारों से लैस होकर गुप्ता पेट्रोल पम्प को लूटने की योजना बना रहे हैं जो 20 से 30 बर्ष के बीच की आयु के लड़के हैं तथा साईड में रोड किनारे सफेद रंग का एक छोटा हाथी लोडिंग टेम्पो क्रमाँक MP 13 L 4592 भी खडा है।


मुखबिर की सूचना पर एसडीओपी बदनावर के मार्गदर्शन में कानवन टीआई टीआई दीपक सिंह चौहान ने तत्काल दो टीमें गठित की जिसमें एक टीम में टीआई दीपक चौहान के साथ उनि राजेश चौहान,सउनि मोहन जाट, प्र.आर. रामेन्द्र, प्र.आर.कुलदीप, आर.संजय, आर.शाहरुख तथा दूसरी टीम में सउनि रमेशचन्द्र भाभर, प्र.आर.भारत वामनिया, आर. बनेसिंह, आर.भगवती, आर.नवीन, आर.दिनेश ओहरी के साथ मुखबिर द्वारा बताये स्थान ग्राम कोद में कोद बिडवाल रोड पेट्रोल पम्प के नजदीक पुलिया के पास के खेत से थोडी दूर पहले रुके जहाँ एक छोटा हाथी लोडिंग टेम्पो गाडी खड़ी थी तथा पुलिया के पास खेत किनारे बबूल के पेड के पास 07 लोग घेरा बनाकर बैठे दिखाई दिये जिनकी बातें ध्यान से सुनी तो ये लोग आपस में हथियारबंद होकर रात को गुप्ता एचपी पेट्रोल पम्प के स्टाफ को डराकर पेट्रोल पम्प को लूटने की योजना बना रहे थे। टीआई दीपक चौहान द्वारा तत्काल फोर्स को इशारा कर दबिश दी तो 07 हथियारबंद बदमाशों को पकड़ लिया पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम राकेश पिता दशरथ भाटी जाति मोगिया उम्र 35 साल निवासी ग्राम चौराना थाना बिलपांक जिला रतलाम, गोविन्द पिता कैलाश चारण जाति मोगिया उम्र 26 साल निवासी कोद,मुकेश उर्फ अखिलेश पिता गोपाल पंवार जाति मोगिया उम्र 20 साल निवासी छनगारा,आमीन पिता गनी खां जाति मुसलमान उम्र 21 साल निवासी मुसावदा थाना सादलपुरा, समीर पिता मंसूर पटेल जाति नायता मुसलमान उम्र 28 साल निवासी मुसावदा थाना सादलपुर,मनोज पिता अंतरसिंह राठौर जाति मोगिया उम्र 22 साल निवासी धमाना थाना बदनावर तथा कृष्णा पिता प्रकाश मुनिया जाति भील उम्र 21 साल निवासी भिडावद थाना बडनगर जिला उज्जैन का होना बताया।
पकड़े गए आरोपी राकेश के पास एक देशी पिस्टल मय दो जिन्दा कारतुस, 100 रुपये नगदी, आरोपी गोविन्द से एक बांस का लठ्ठ व 50 रुपये नगदी तथा कीपैड मोबाईल, आरोपी मुकेश उर्फ अखिलेश पंवार से एक लोहे की तेज धारदार खटकेदार चाकू, नगदी 100 रुपये तथा एक मोबाईल,आरोपी आमीन से लोहे की एक तेज धारदार तलवार, नगदी 200 रुपये तथा एक मोबाईल, आरोपी समीर से लोहे का एक खटकेदार चाकू व नगदी 100 रुपये आरोपी मनोज से तेज धारदार एक खुकरी, नगदी 100 रुपये तथा वीवो कम्पनी का मोबाईल तथा आरोपी कृष्णा से बाँस की एक लकडी, 150 रुपये नगदी तथा एक वीवो कम्पनी का मोबाईल मिले तथा आरोपी मुकेश उर्फ अखिलेश द्वारा बताने पर घटना में उनके द्वारा पास खडी टाटा कम्पनी की मैजिक का उपयोग किया जाता है जिस पर उक्त टाटा कम्पनी की छोटा हाथी लोडिंग गाङी क्रमाँक MP 13 L 4592 जप्त की।
उक्त सभी आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो सभी ने जुर्म स्वीकार करते गुप्ता एचपी पेट्रोल पम्प को लूटने की योजना बनाना एवं योजना पर कार्यवाही के लिये हथियारों को लेकर लूटने की तैयारी करने के दौरान पुलिस आ जाना बताया आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया आरोपियो के विरुद्ध अपराध धारा 399, 402 भादवि, 25A, 25B, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध कायम किया गया।
आरोपियों थाने पर लाकर चोरी व लूट के अन्य अपराधों के बारे में पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा रतलाम लेबड हाईवे के आसपास के गांवों में ट्रांसफार्मर आईल, मोटर केवल, मोटरसाइकिल, बकरा बकरी चोरी करना बताने पर आरोपियों से थाने की कुल 6 चोरियों का खुलासा हुआ है। जिसमें आरोपियों से थाना कानवन के पूर्व अपराधों में चोरी गया ट्रांसफार्मर आईल करीब 200 लीटर, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें, मोटर केवल तथा मरे हुये बकरे की खालें जप्त की गईं। आरोपीगणों से थाने के एवं धार जिले के अन्य अपराधों में पूछताछ हेतु न्यायालय से पीआर प्राप्त किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना कानवन टीम तथा सायबर सेल धार के प्रशान्त सिंह का विशेष योगदान रहा।

Related posts

सरकारी स्कूल के बच्चों को दी सायबर क्राइम ट्रैफिक व महिला अपराध की जानकारी

madhyapradeshnewstrack

महिला थाना टीम के प्रयासों ने 35 परिवारों को टूटने से बचाया

madhyapradeshnewstrack

पुलिस कप्तान के डी–3 अभियान को लेकर भड़काऊ विडीयो बनाया राणापुर पुलिस ने 2 लोगों पर कार्यवाही की

आज़ाद नगर में हुई बच्ची की हत्या पर सख्त हुए मुख्यमंत्री जल्द आरोपी को सजा दिये जाने के निर्देश

madhyapradeshnewstrack

महिंद्रा शोरूम गबन मामले का खुलासा,कैशियर सहित सटोरियों को धार पुलिस ने किया गिरफ्तार लाखो रुपये जप्त

गुण्डो ने मचाया भवानी नगर में आतंक,दलित समाज ने किया कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर ऑफिस का घेराव

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment