MadhyaPradesh News Track
क्राइम

शातिर ईरानी गैंग का चेन स्नैचर गिरफ्तार,पुणे से पकड़ लाई नोगाँव पुलिस

धार।
गत दिनों भाई की शादी से लौट रही महिला से नोगाँव स्थित बंदी छोड़ रोड़ पर चेन झपट कर दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को नोगाँव पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है।

ज्ञात हो पुलिस थाना नौगावं क्षेत्र अन्तर्गत बंदिछोड़ मार्ग पर दिनांक 06.12.2022 को एक महिला अपने परिवार के साथ अपने ताऊ के लड़के की शादी से घर जा रही थी तभी अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमशो ने महिला द्वारा पहने सोने के रानी हार व सोने के मंगलसूत्र को लूट लिया था।
घटना से क्षेत्र में सनसनी व लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया था उक्त घटना को ट्रेस करने हेतु पुलिस कप्तान आदित्य प्रताप सिंह एवं एएसपी देवेन्द्र पाटीदार के द्वारा निर्देशीत किया गया था जिसको लेकर सी.एस.पी. धार देवेन्द्र सिंह ध्रुवे के निर्देशन मे नौगावं टीआई चंद्रभान सिंह चढ़ार के नेतृत्व में टीम तैयार कि गई थी घटना स्थल के आस-पास सीसीटीव्ही केमरे चैक किये गये टीम द्वारा लगातार अपराधीयों पर निगाह रखी जा कर विवेचना कर साक्ष्य एकत्रित कियें गयें तथा दिनांक 09.12.2022 को मुखबिर की सूचना पर एक टीम को पुणे महाराष्ट्र रवाना किया गया एवं एक संदिग्ध को वहा से गिरफ्तार कर लाया गया।
आरोपी से पुछताछ करने पर उक्त जुर्म स्वीकार किया गया एवं अन्य पुछताछ की जा रही है वही प्रकरण में एक बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई तथा आरोपी के कब्जे से कुल लूट गया मश्रुका रानी हार सोने का एक हिस्सा तथा सोने के मंगलसूत्र की चैन का एक हिस्सा को जप्त किया है एवं घटना सहयोगियों के बारे मे व प्रयुक्त मोटर साइकिल जप्त की गई है बची शेष राशी को घुमने फिरने में खर्च करना बताया है तथा आरोपी से पुछताछ कर अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी एकत्रित की जा रही है।
आरोपी का नाम मोहम्मद उर्फ डॉन पिता शहाबुद्दीन ईरानी उम्र 26 साल निवासी महात्मा गांधी झोपड़ पट्टी ईरानी बस्ती थाना खड़की पुणे महाराष्ट्र है।
उक्त कार्य मे थाना प्रभारी नौगावं चंद्रभान सिंह चढ़ार के साथ उनि विनय परमार, उनि. नारायण रावल पुलिस थाना धामनोद , कार्य. प्र.आर. प्रवीण सायबर क्राईम ब्रांच से आऱ बलराम, सर्वेश सिंह , प्रशांत सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts

तितली भँवरे के भंवर में उलझ रहा युवाओं का भविष्य

madhyapradeshnewstrack

आईपीएस सुजावल जग्गा सादी वर्दी में पहुँचे टांडा हर गाड़ी की “कुंडली” चेक की वाहन चोरी रोकने के लिए नई रणनीति

madhyapradeshnewstrack

सरकारी स्कूल के बच्चों को दी सायबर क्राइम ट्रैफिक व महिला अपराध की जानकारी

madhyapradeshnewstrack

सिंघाना पुलिस को मिली सफलता 5 लाख रुपये कीमत का गांजा पकड़ाया

madhyapradeshnewstrack

लोहे का गेट नहीं अफसरों की ‘नींद’ गिरी! कलेक्टर ऑफिस में बुज़ुर्ग की दर्दनाक मौत,

madhyapradeshnewstrack

किसान की हत्या करने वाला डकैत गिरफ्तार, नजरू सरपंच का हत्यारा भी धराया

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment