MadhyaPradesh News Track
क्राइम

आईपीएस सुजावल जग्गा सादी वर्दी में पहुँचे टांडा हर गाड़ी की “कुंडली” चेक की वाहन चोरी रोकने के लिए नई रणनीति

पुलिस ने बढ़ाई चौकसी वाहन चोरी रोकने के लिए कुख्यात क्षेत्रों पर नजर कई महंगी बाइकें शक के घेरे में जाँच जारी

धार।
धार सीएसपी व तेजतर्रार आईपीएस सुजावल जग्गा ने वाहनों की बढ़ती चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए नई तकनीक अपनाई है आईपीएस सुजावल जग्गा ने चोरी लूट डकैती नकबजनी जैसी वारदातों के लिए कुख्यात टांडा क्षेत्र के हाट बाजारों में निगरानी बढ़ाते हुए सादी वर्दी में पहुँच कर अचानक वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमे ट्रैफिक नियमों का उलंघन कर चलाई जा रहे वाहनों पर चालानी कार्यवाही तो की गई लेकिन इस चेकिंग अभियान की सबसे खास बात यह रही कि धार सीएसपी आईपीएस सुजावल जग्गा ने कई बाइकों के कागजात खुद चेक किये और उसके असल मालिकों के बारे में जाना इस चेकिंग के दौरान पुलिस के सामने कई ऐसी बाइकें आई जो संदिग्ध नजर आई जिनकी कुंडली खंगाली जा रही है।

आईपीएस सुजावल जग्गा ने बताया कि एसपी मयंक अवस्थी के निर्देश पर टांडा क्षेत्र में अभियान चलाया गया चेकिंग के दौरान 34 वाहनों के चालान बनाए गए पाँच से सात वाहन हमारे पास है जो संदिग्ध है जिनकी बारीकी से जांच की जा रही है पुलिस ऐसे क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रख रही है।
पुलिस के इस अभियान के दौरान टांडा टीआई संजय रावत सायबर सेल इंचार्ज प्रशांत गुंजाल ओर ट्रैफिक की टीम मौजूद रही।।

Related posts

शराब तस्करी का नायाब तरीका, कंटेनर में कपड़ा कतरन की आड में ले जा रहे थे गुजरात पुलिस ने दबोचा

madhyapradeshnewstrack

सायबर सेल ने खोजे गुम हुए मोबाइल,खिले फरियादियों के चहरे

madhyapradeshnewstrack

पुलिस की नज़र से नहीं बच सके चोर लाखों रुपये की चोरी की वारदात का हुआ खुलासा

madhyapradeshnewstrack

पुलिस कप्तान की सख्ती से आई अपराधों में कमी थाना प्रभारियों को ताकीद न बिगड़े सौहाद्र

पुलिस कप्तान की सोशल पुलिसिंग के आने लगे सुखद परिणाम जिलें में अवैध जुए सट्टे के विरुध्द बड़ी कार्यवाही

धार के बदनावर में हनी ट्रेप में उलझाकर वसूली करने वाला गिरोह पकड़ाया

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment